त्रिपुरा (Tripura) के दसवें मुख्यमंत्री (Chief Minister) बिप्लब कुमार देब (Biplab Kumar Deb) ने शनिवार 14 मई 2022 को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. बिप्लब कुमार देब ने प्रदेश के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य से मिलकर अपना इस्तीफा सौंपा. अब आपके मन में बिप्लब कुमार देब के बारे में जानने की इच्छा तो जरूर उत्पन्न हो रही होगी. तो चलिए आपको इनके बारे में बताते हैं.

यह भी पढ़ें: कौन हैं महिंदा राजपक्षे?

बिप्लब कुमार देब (Biplab Kumar Deb) त्रिपुरा राज्य के राजनीतिज्ञ हैं. वह 7 जनवरी 2016 को त्रिपुरा में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रदेश अध्यक्ष बने. ऐसा माना जाता है कि 2018 में हुए त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में बिप्लब कुमार देब भाजपा के जीत के सूत्रधार थे. फिर 9 मार्च 2018 को बिप्लब कुमार देब ने त्रिपुरा के 10वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली.

शुरुआती जीवन व शिक्षा के बारे में जानें

बिप्लब कुमार देब (Biplab Kumar Deb) का जन्म त्रिपुरा के राजभर नगर गांव में हुआ था. वर्तमान समय में ये गांव गोमती जिले के अंतर्गत आता है. इनके अभिभावक बांग्लादेश के कचुया उपजिला से हैं. बिप्लब ने अपने बचपन व विद्यालयी शिक्षा के दिन त्रिपुरा में ही बिताए तथा उदयपुर कॉलेज से स्नातक की शिक्षा पूरी करने के बाद परास्नातक की शिक्षा के लिए वह नई दिल्ली आ गए थे. फिर वह 15 साल बाद त्रिपुरा गए. बता दें के बिप्लब राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व स्वयंसेवक भी रह चुके हैं और पूर्व में त्रिपुरा आदिवासी क्षेत्र स्वशासी जिला परिषद के चुनावों में भाजपा के लिए प्रचार भी कर चुके हैं.

यह भी पढ़ें: कौन हैं Tajinder Pal Singh Bagga?

राजनैतिक जीवन के बारे में जानें

नई दिल्ली में प्रवास के दौरान बिप्लब ने भाजपा के पूर्व नेता के एन गोविंदाचार्य के निजी सचिव के रूप में कार्य किया. इस दौरान उन्होंने बीजेपी की पूर्व सांसद और वाजपेयी सरकार में खान और खनिज राज्य मंत्री रही रीता बर्मा के निजी सहायक के रूप में भी काम किया. इसके अलावा बिप्लब देव मध्यप्रदेश के सतना से सांसद गणेश सिंह के सहायक भी रहें.

भाजपा ने साल 2015 में बिप्लब को राज्य में महा संपर्क अभियान के प्रदेश संयोजक के तौर पर त्रिपुरा भेजा. फिर फरवरी 2016 में उन्हें त्रिपुरा का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया. 8 अगस्त 2017 को बिप्लब देब ने सुदीप  राय बर्मन के नेतृत्व में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के विधायकों को भाजपा में लाने में मदद की. फिर साल 2018 में हुए त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में बिप्लब कुमार देब ने बनमालीपुर विधानसभा क्षेत्र में माकपा के अमल चक्रवर्ती को 9549 वोट के अंतर से हराया.

यह भी पढ़ें: कौन हैं राघव चड्ढा?

जानिए कब बने त्रिपुरा के मुख्यमंत्री

बिप्लब कुमार देब ने 9 मार्च 2018 को त्रिपुरा के दसवें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी.

निजी जीवन के बारे में जानें

बिप्लब कुमार देब की पत्नी नीति देब देश के बड़े सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक में अधिकारी हैं. बता दें कि उनके दो बच्चे हैं जिसमें एक बेटा एक बेटी है.

यह भी पढ़ें: कौन हैं इंदरबीर सिंह निज्जर?