टीम इंडिया (Team India) और मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) पिछली 21 पारियों से एक भी अर्धशतक नहीं लगा पाए हैं. आईपीएल 2022 में उनकी कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस शुरुआती 8 मैच में एक भी जीत दर्ज नहीं कर सकी थी, हालांकि टीम को नौवें मैच में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ एक जीत मिली. 

रोहित शर्मा शुक्रवार को गुजरात टाइटंस के खिलाफ राशिद खान की गेंद पर 28 गेंदों में 42 रन बनाकर आउट हो गए. अपनी इस पारी में उन्होंने 5 चौके और दो छक्के लगाए. हालांकि, अर्धशतक के लिए उनका इन्तजार ख़त्म नहीं हुआ. वह पिछली 21 पारियों और 89 दिन से एक भी अर्धशतकीय पारी नहीं खेल सके हैं.   

रोहित शर्मा का किसी भी फॉर्मेट में आखिरी अर्धशतक वेस्टइंडीज के खिलाफ 6 फरवरी को अहमदाबाद में खेले गए ODI मुकाबले में आया था. तब रोहित ने 51 गेंद में 10 चौकों और एक छक्के की मदद से 60 रन की शानदार पारी खेली थी. रोहित का आखिरी टेस्ट शतक 2 सितंबर 2021 को इंग्लैंड के खिलाफ द ओवल मैदान पर आया था.    

यह भी पढ़ेंः उमरान मलिक ने छुई 157 KMPH की रफ्तार, जानें किस भारतीय के नाम सबसे तेज गेंद का RECORD

रोहित शर्मा पिछले 10 आईपीएल पारियों, तीन टेस्ट पारियों, छह टी20 पारियों और दो ODI पारियों से अर्धशतक नहीं लगा पाए हैं.  

पिछली 21 पारियों में रोहित शर्मा- 

42 (IPL vs MI),  2 (IPL vs RR), 39 (IPL vs LSG), 0 (IPL vs CSK), 6 (IPL vs LSG),  28 (IPL vs PBKS), 26 (IPL vs RCB), 3 (IPL vs KKR), 10 (IPL vs RR), 41 (IPL vs DC)

13 (ODI vs WI) और 5 रन (ODI vs WI).  

46 (Test vs SL), 15 (Test vs SL), 29 (Test vs SL)

5 (T20I vs SL), 1 (T20I vs SL), 44 (T20I vs SL), 7 (T20I vs WI), 19 (T20I vs WI), 40 (T20I vs WI)

यह भी पढ़ेंः ‘ठुकरा के मेरा प्यार…’, SRH ने देखा डेविड वॉर्नर का इंतकाम

रोहित शर्मा अभी आईपीएल 2022 में मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर रहे हैं. उनकी टीम को टूर्नामेंट के शुरुआती 9 मैचों में सिर्फ एक जीत मिली है. पांच बार आईपीएल जीतने वाले कप्तान और रनों के बौछार करने वाले रोहित शर्मा का खेल देखकर ऐसा प्रतीत होता है जैसे उनका ‘जादू’ अपने ग्रह लौट गया है, जैसे ‘कोई मिल गया’ फिल्म में रोहित का ‘जादू’ लौट जाता है.  

यह भी पढ़ेंः IPL 2022 में MS Dhoni की तरह मैच खत्म कर रहे ये धाकड़ खिलाड़ी, देखें लिस्ट