चुनाव आयोग (Election Commission of India) ने शुक्रवार 14 अक्टूबर 2022 को हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 (Himachal Pradesh Elections 2022) की तारीखों का ऐलान किया. चुनाव आयोग की तरफ से प्रेस कॉन्फ्रेंस कर तारीखों का ऐलान किया गया. चीफ इलेक्शन कमिश्नर ऑफ इंडिया राजीव कुमार (Rajiv Kumar) ने चुनाव की तारीख समेत चुनाव के दौरान क्या-क्या चीजें होंगी इसके बारे में जरूरी जानकारी दी. चलिए आपको डिटेल में सारी जानकारी देते हैं.

यह भी पढ़ें: गुजरात चुनाव की तारीख पर चुनाव आयोग ने दिया अपडेट, 8 दिसंबर को आएगा रिजल्ट!

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हिमाचल प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए 7,881पीएस (PS) 68 विधानसभाओं में सेटअप किए जाएंगे. इसके अलावा आयोग की पहल के तहत 142 मतदान केंद्रों का संचालन महिला मतदान कार्मिकों और सुरक्षाकर्मियों द्वारा किया जाएगा. वहीं, 37 पोलिंग स्टेशन ऐसे होंगे जिनमें आपका स्वागत दिव्यांगजन करेंगे.

हिमाचल प्रदेश में 10 अक्टूबर 2022 तक 55 लाख मतदाता रजिस्टर हो चुके हैं. इनमें 55 हजार पीडब्ल्यूडी मतदाता हैं, 80 से ऊपर की उम्र वाले व्यक्ति 1 लाख 22 हजार हैं, 1 लाख 86 हजार पहली बार वोट देने वाले मतदाता हैं.

यह भी पढ़ें: हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव नोमिनेशन, वोटिंग और रिजल्ट की तारीख का ऐलान

हिमाचल प्रदेश चुनाव की जरूरी तारीख

नोटिफिकेशन- 17 अक्टूबर 2022 को

नॉमिनेशन की आखिरी तारीख- 25 अक्टूबर 2022

स्क्रूटनी की तारीख- 27 अक्टूबर 2022

नाम वापसी की तारीख- 29 अक्टूबर 2022

वोटिंग तारीख- 12 नवंबर 2022

वोटिंग की गिनती- 8 दिसंबर 2022

10 दिसंबर 2022 तक चुनाव की सारी प्रक्रिया पूरी हो जाएगी.

यह भी पढ़ें: Election 2022: कैसे होती है वोटों की गिनती? यहां जानें कौन करता है मतगणना

वोटिंग में सुविधाएं-

1. सभी मतदान स्थल ग्राउंड फ्लोर पर होंगी.

2. घर में भी वोटिंग की सुविधा, इसके लिए फॉर्म 12 भरें.

3. मतदान केंद्र पर व्हीलचेयर और वॉलनटियर की सुविधा

4. पिक ड्रॉप की सुविधा भी दी जाएगी

सीटों की स्थिति

48 सीट- अनारक्षित

17 सीट- एससी

3 सीट- एसटी

यह भी पढ़ें: कैसे होता है राज्य सभा चुनाव? यहां जानें सबकुछ

हिमाचल प्रदेश विधानसभा का कार्यकाल अगले साल 8 जनवरी 2023 को समाप्त होगा. हिमाचल प्रदेश में 68 सीटों पर चुनाव होना है. 2008 के परिसीमन के बाद से हिमाचल प्रदेश विधानसभा के लिए कुल 68 सीटों पर चुनाव होता है. 2017 में भारतीय जनता पार्टी ने 68 में से 44 सीटों पर जीत हासिल की थी. वहीं, कांग्रेस के खाते में 21 सीट और अन्य को 3 सीट आई थी.