Bhaidooj on Govardhan Puja: हिंदू धर्म में भाई दूज (Bhai Dooj 2022) के पर्व का विशेष महत्व बताया गया है. इस साल भाई दूज 27 अक्टूबर 2022 को मनाया जाएगा. दिवाली (Diwali 2022) के दो दिन बाद भाई-दूज का पर्व होता है, जिसमें बहने अपने भाईयों को टीका करती हैं और उनकी लंबी उम्र की कामना करती हैं. ये प्रथा सदियों पुरानी है. मगर एक प्रथा ऐसी भी है कि भाईदूज पर गोवर्धन कूटा जाता है, लेकिन ये कहां की है?

यह भी पढ़ें: Bhai Dooj Special: भाई दूज और रक्षाबंधन में क्या अंतर है?

भाई दूज पर गोवर्धन कूटने की परंपरा कहां की है?

भाई दूज पर भारत के अलग-अलग राज्यों में अपनी परंपराएं हैं. बिहार में भाई दूज की अलग ही परंपरा है और यहीं पर भाईदूज के दिन गोवर्धन बनाकर उसे कूटा जाता है. इसके पहले बहनें और घर की बाकी महिलाएं अपने-अपने घर के पुरुषों को गालियां देती हैं, श्राप देती हैं लेकिन बाद में गोवर्धन भगवान से उनकी लंबी आयु के लिए प्रार्थना भी करती हैं.

यह भी पढ़ें: Bhai Dooj 2022 date: कब है भाई दूज? जानें शुभ मुहूर्त और तिलक विधि

हिंदू धर्म की मान्यता है कि इस दिन भाई को बजरी खिलाने से उनकी आयु बढ़ती है. बिहार के अलावा उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल और झारखंड में भी ऐसी ही प्रथा का चलन है. ये सब होने के बाद बहनें भाई को टीका लगाकर मिठाई खिलाती हैं. इस तरह से गोधन कूटने के बाद भाईदूज मनाने की प्रथा यूपी पूर्वांचल, बिहार और झारखंड में प्रचलित है.

यह भी पढ़ें: Bhai Dooj 2022: भाई दूज पर बहनें अपने जीभ पर क्यों चुभाती हैं कांटा? जानें कारण

जानकारी के लिए बता दें, इस हिसाब से यूपी पूर्वांचल, बिहार और झारखंड में गोवर्धन पूजा के साथ भाईदूज 27 अक्टूबर को ही मनाई जाएगी. ये पर्व हिंदू धर्म में काफी मायने रखता है और इसे घर-घर में मनाए जाने का प्रचलन है.