Bhai Dooj 2022 date: हिंदू धर्म में भाई दूज (Bhai Dooj 2022) के पर्व का विशेष महत्व बताया गया है. इस वर्ष भाई दूज का पर्व 27 अक्टूबर 2022 को मनाया जाएगा. दिवाली (Diwali 2022) के दो दिन बाद भाई-दूज का पर्व होता है, जिसमें बहने अपने भाईयों को टीका करती हैं और उनकी लंबी उम्र की कामना करती हैं. ये प्रथा सदियों पुरानी है. भाई दूज को यम द्वितीया भी कहते हैं. भाई दूज के दिन बहने ईष्ट देव, भगवान विष्णु या भगवान गणेश की पूजा (Puja) की करती हैं. तो चलिए हम आपको बताएंगे भाई दूज का शुभ मुहूर्त, मंत्र और तिलक करने की विधि के बारे में.

यह भी पढ़ें: Surya Grahan 2022 date: कब है सूर्य ग्रहण? जानें भारत में मान्य होगा या नहीं

भाई दूज शुभ मुहूर्त 2022

भाई दूज- 27 अक्तूबर 2022

भाईदूज पर तिलक का समय: 12:14 से 12:47 तक

तिलक अवधि : 33 मिनट

यह भी पढ़ें: Ahoi Ashtami Vrat 2022: अहोई अष्टमी का व्रत क्यों रखा जाता है?

तिलक लगाते समय इस मंत्र का करें जाप

भाई दूज पर टीका करते वक्त बहन को अपने भाई के लिए इस मंत्र का जाप करना चाहिए.

गंगा पूजे यमुना को, यमी पूजे यमराज को. सुभद्रा पूजे कृष्ण को, गंगा यमुना नीर बहे मेरे भाई आप बढ़ें, फूले-फलें.

यह भी पढ़ें: Ahoi Ashtami 2022: अहोई अष्टमी व्रत में न करें ये 4 काम, वरना रूठ हो सकती है अहोई माता

भाई को तिलक लगाने की सही विधि

-इस दिन आप सुबह स्नान करने के बाद साफ-सुथरे कपड़े पहनें और भगवान की पूजा करें.

-शुभ मुहूर्त से पहले भाई के तिलक के लिए थाली सजा लें.

-थाली में सिंदूर, कुमकुम, चंदन, सिंदूर, फूल, फल, अक्षत, मिठाई और सुपारी रख लें.

-इसके बाद पिसे हुए चावल के आटे या घोल से चौक बनाएं और शुभ मुहूर्त में इस चौक पर भाई को बिठाएं.

यह भी पढ़ें: Chhath Puja 2022: छठ पूजा की शुरुआत से समापन तक किस तारीख को होगी कौन सी पूजा, जानें सबकुछ

-अब भाई को तिलक लगाएं.

-फिर इसके बाद सुपारी, फूल, पान, बताशे और काले चने भाई को दें और उनकी आरती उतारें.

-अब आप भाई को मिठाई खिलाएं और अपने हाथों से बना भोजन कराएं.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. ओपोई इसकी पुष्टि नहीं करता है.)