Hartalika Teej 2022 Bhojpuri Songs: भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाने वाला हरतालिका तीज (Hartalika Teej) व्रत आज 30 अगस्त 2022 (Hartalika Teej 2022 Date) को रखा जाएगा. इसमें सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती हैं. तीज व्रत में महिलाएं भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा आराधना करती है और अपने सुहाग की लंबी आयु के लिए प्रार्थना करती है. कुंवारी लड़कियां इस व्रत (Hartalika Teej Vrat) को रखकर ईश्वर से अच्छे वर प्राप्त होने की कामना करती हैं.

यह भी पढ़ें: Hartalika Teej के दिन इन 5 वस्तुओं का करें दान, महादेव होंगे प्रसन्न

महिलाएं सुख-समृद्धि और सौभाग्य की कामना करते हुए निर्जला व्रत (Vrat) रखती है. इसके अलावा धार्मिक मान्यता के अनुसार, हरतालिका तीज व्रत रखने से वैवाहिक जीवन सुखमय रहता है और पति-पत्नी के बीच आपसी प्रेम बढ़ता है. यह उपवास सबसे कठिन उपवासों में से एक माना जाता है. मान्यता है की एक बार अगर यह व्रत रख लिया जाता है तो फिर ताउम्र इस व्रत को विधि विधान से रखना पड़ता है. 

यह भी पढ़ें: Hartalika Teej 2022 Aarti: हरतालिका तीज पर करें ये आरती, भोलेनाथ और मां पार्वती होंगे प्रसन्न

हरतालिका तीज की पूजा के बाद व्रत रखने वाली महिलाऐं और लड़कियां रात्रि जागरण कर भक्तिमय गीत (Hartalika Teej 2022 Songs) गाती हैं इसलिए तीज पर्व पर गानों का भी विशेष महत्व होता है. इस दिन खासकर भोजपुरी तीज गीत खूब गाएं जाते हैं. इन गीतों के बिना तीज का त्योहार पूरा नहीं होता. 

यह भी पढ़ें: Hartalika Teej 2022 Wishes, Quotes, Messages: हरतालिका तीज पर अपने प्रियजनों को भेजें ये शुभकामनाएं

भोजपुरी के बेहद खास ‘हरतालिका तीज’ गीत

निर्जल उपवास

सलामत रहे पियवा हमार

सिंहोरवा में सेनुरवा

जइसे रहे दिया संग बाती

बनल रहे सेनुरा सिंगार 

तीज के बरतिया

कब्बो छूटे ना साथ

तीज त्योहार

अचल रहे मोर सुहाग

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. ओपोई इसकी पुष्टि नहीं करता है.