जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे (Shinzo Abe) की शुक्रवार को एक रैली के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई. बताया जा रहा हैं कि वह क्योटो के नारा में एक चुनावी सभा के लिए मौजूद थे और तभी हमलावर ने उन्हें पीछे से गोली मार दी. गोली लगने के बाद आबे को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका. आरोपित हमलावर को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया है.

यह भी पढ़े: शिंजो आबे को गोली मारी गई: पीएम मोदी समेत दुनिया भर के नेताओं के रिएक्शन

इस घटना से जापान सहित पूरी दुनिया में हड़कंप मच गया है. भारत के साथ शिंजो आबे के काफी अच्छे संबंध थे. 2017 में शिंजो आबे अपनी पत्नी आकी आबे (Akie Abe) के साथ भारत दौरे पर आये थे जहां उनका भव्य स्वागत किया गया. शिंजो आबे की पत्नी आकी एक सामाजिक कार्यकर्ता और रेडियो जॉकी हैं. वह अपने पति की बहुत अच्छी दोस्त और आलोचक मानी जाती रही हैं.

यह भी पढ़े:  कौन थे शिंजो आबे?

कौन है आकी आबे? 

जापान की जानी-मानी कंपनी मोरिनगा एंड कंपनी के प्रेसिडेंट के घर जन्मी आकी आबे एक फेमस रेडियो जॉकी रह चुकी हैं. उन्होंने एसएचपीटी कॉलेज से ग्रेजुएशन की पढ़ाई की हैं. आकी ने रिक्कयो यूनिवर्सिटी से सोशल डिजाइनिंग एंड स्टडीज में मास्टर्स भी किया हैं.

View this post on Instagram

A post shared by 安倍昭恵 (@akieabe)

यह भी पढ़े: कौन हैं Yamagami Tetsuya? जिसने शिंजो आबे पर चलाई थी गोली

रेडियो जॉकी रह चुकी है

आकी आबे जापान में एक फेमस रेडियो जॉकी रह चुकी हैं. 90 के दशक में आकी आबे ने आरजे रहते हुए खूब प्रसिद्धि पाई.