कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 (Commonwealth Games 2022), 29 जुलाई 2022 से शुरू हो चुका है. भारतीय महिला हॉकी टीम शानदार फॉर्म में नजर आ रही है. भारतीय टीम ने पहले घाना को 5-0 से धूल चटाई थी. अब दूसरे मुकाबले में वेल्स को 3-1 से हरा दिया है.

यह भी पढ़ें: CWG 2022: वेटलिफ्टिंग में भारत का बजा डंका,जीता Gold, Silver और Bronze मेडल

भारतीय महिला हॉकी टीम की तरफ से वंदना कटारिया ने दो गोल किए. वहीं, एक गोल गुरजीत कौर ने किया. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गुरजीत कौर ने घाना के खिलाफ भी दो गोल किए थे.

यह भी पढ़ें: CWG 2022 में भारत का पहला मेडल, वेटलिफ्टर संकेत महादेव सरगर ने जीता Silver

भारतीय महिला हॉकी टीम और वेल्स के बीच मुकाबले में भारत को 7 पेनल्टी कॉर्नर मिले थे. उसमें से भारत ने तीन पर गोल किए. वहीं, वेल्स ने एक गोल पेनल्टी कार्नर पर किया. टीम इंडिया की ये लगातार दूसरी जीत है. पहला मुकाबला भारत का घाना के साथ हुआ था.

यह भी पढ़ें: मीराबाई चानू ने जीता गोल्ड मेडल, CWG 2022 में भारत की पहली सुनहरी जीत

अमर उजाला की रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय महिला हॉकी टीम का मुकाबला मेजबान इंग्लैंड से होगा. भारत और इंग्लैंड की टीम आपस में 2 अगस्त 2022 को भिड़ेंगी. भारतीय टीम दो मुकाबलों में दो जीत के साथ अंक तालिका में पहले स्थान पर पहुंच गई है. भारत के 6 अंक हो गए हैं. वहीं, वेल्स दो मैच में दो हार के बाद चौथे नंबर पर मौजूद है.

यह भी पढ़ें: CWG 2022 में भारत को दूसरा पदक, गुरुराज पुजारी ने जीता Bronze

बता दें कि गोल्ड कोस्ट (2018) में भारतीय महिला हॉकी टीम चौथे स्थान पर रहकर बिना पदक ही लौटी थी. इस बार सविता पूनिया की अगुवाई वाली हॉकी टीम पदक लेकर ही लौटना चाहेगी. हाल ही में हुए विश्व कप में भी भारत 9वें स्थान पर रहा था. हालांकि पिछले साल टोक्यो ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम चौथे स्थान पर रही थी. इससे उनका हौसला बढ़ा हुआ है और आने वाले मुकाबलों में उम्मीद लगाई जा रही है कि भारतीय हॉकी टीम और अच्छा प्रदर्शन करेगी.