हॉकी वर्ल्ड कप 2023 (Hockey World Cup 2023) ओडिशा में खेला जा रहा है. भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने 13 जनवरी को अपने पहले मैच में धमाकेदार जीत हासिल की. इस जीत के आगाज के साथ भारतीय हॉकी टीम ने इतिहास रच दिया. पहला मैच भारत का स्पेन के साथ था. इस मैच में भारत ने 2-0 से स्पेन को करारी शिकस्त दी. भारत की ओर से अमित रोहिदास और हार्दिक सिंह ने पहले हॉफ में ही दो गोल दाग दिये. इसके बाद स्पेन को एक भी गोल करने नहीं दिया.

यह भी पढ़ेंः Hockey World Cup 2023 Team India Schedule: कब, कहां और किस समय होगा भारत का मैच

भारतीय टीम ने अपने पहले ही गोल के साथ ही इतिहास रच दिया. हॉकी विश्व कप में भारतीय टीम ने 200 से ज्यादा गोल दागने वाली दुनिया की चौथी टीम बन गई. भारत से पहले ऑस्ट्रेलिया, नीदरलैंड और पाकिस्तान ने ये कारनामा किया है. भारतीय टीम के लिए 200वां गोल अमित रोहितदास ने किया. वहीं हार्दिक सिंह ने 201वां गोल दागा.

हॉकी विश्व कप में सबसे ज्यादा गोल दागने वाली टीमों में सबसे पहला स्थान ऑस्ट्रेलिया का है जिसने अब तक 313 गोल दागे हैं. जबकि दूसरे स्थान पर 267 गोल के साथ नीदरलैंड है. वहीं, 235 गोल के साथ पाकिस्तान दूसरे स्थान पर जबकि, अब 201 गोल के साथ भारत चौथे स्थान पर काबिज हो गया है. आपको बता दें, केवल यही 4 देशों ने 200 गोल का आंकड़ा पार किया है.

आपको ये भी बता दें कि, हॉकी विश्व कप 2023 में पाकिस्तान क्वालिफाइ नहीं कर पायी है.

भारतीय टीम के पहली जीत के साथ देशवासियों की उम्मीद और बढ़ गई है. भारतीय टीम ने केवल एक बार विश्व कप जीता है. साल 1975 में अजित पाल सिंह की कप्तानी में एक बार विश्व कप का खिताब हासिल किया है. अब हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी में 48 साल बाद इस सूखा को खत्म करने की कोशिश रहेगी.