कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है. इंग्लैंड के बर्मिंघम में चल रहे राष्ट्रमंडल खेलों (Commonwealth Games 2022) में भारत के पास तीन स्वर्ण पदक समेत अब कुल 9 मेडल हो गए हैं. खेलों के चौथे दिन भारत को जूडो में सुशीला देवी ने सिल्वर और विजय कुमार ने ब्रॉन्ज मेडल जिताया. वहीं वेटलिफ्टिंग के 71 किलोग्राम भारवर्ग में हरजिंदर कौर ने रजत पदक दिलाया. लॉन बॉल और बैडमिंटन मिक्स्ड टीम ने भी भारत की टीमों ने अपने-अपने मैच जीतकर मेडल पक्के कर लिए हैं. दोनों टीम आज स्वर्ण पदक के लिए मैदान में उतरेंगी.

यह भी पढ़े: CWG 2022 medal tally: कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 की पदक तालिका, देखें भारत के मेडल

पुरुषों की टेबल टेनिस टीम ने भी सेमीफाइनल में नाइजीरिया को हराकर बाहर का रास्ता दिखा दिया है. टीम अब मंगलवार (2 अगस्त) को स्वर्ण पदक के लिए सिंगापुर से भिड़ेगी. एथलेटिक्स में महिलाओं की चक्का फेंक खिलाड़ी (Discus Thrower) सीमा पुनिया और नवजीत कौर ढिल्लों भी आज स्वर्ण पदक जीतने के इरादे से उतरेंगी. वहीं वेटलिफ्टिंग में भारत के पिछले स्वर्णिम प्रदर्शन को बरकरार रखने उषा कुमारा, पूनम यादव और विकास ठाकुर अपने फाइनल पदक मुकाबले खेलेंगे. भारतीय महिला हॉकी टीम भी एक पूल मैच में आज घरेलू टीम इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबला करेगी. इसके अलावा स्विमिंग में श्रीहरि नटराज और साजन प्रकाश से आज मेडल लाने की उम्मीद की जा रही है.

यह भी पढ़े: CWG 2022: जूडो में भारत को दो पदक, विजय यादव ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

भारत के लिए राष्ट्रमंडल खेल 2022 का शेड्यूल : सोमवार, 2 अगस्त

एथलेटिक्स

क्वालीफाइंग राउंड, पुरुषों की लॉन्ग जंप: एम श्रीशंकर और मोहम्मद अनीस याहिया – दोपहर 2:30 बजे

क्वालीफाइंग राउंड, महिला शॉट पुट: मनप्रीत कौर – दोपहर 3:30 बजे

क्वालीफाइंग राउंड, पुरुषों की हाई जंप: तेजस्विन शंकर – रात 12:03 बजे (3 अगस्त)

फाइनल, महिला डिस्कस थ्रो: नवजीत कौर ढिल्लो और सीमा पुनिया – रात 12:52 बजे (3 अगस्त)

यह भी पढ़े: CWG 2022: भारतीय जुडो खिलाड़ी सुशीला देवी ने रचा इतिहास, सिल्वर मेडल जीता

हॉकी

महिलाओं का पूल A: भारत बनाम इंग्लैंड – शाम 6:30 बजे

वेटलिफ्टिंग

फाइनल मुकाबला महिला 76 किग्रा: पूनम यादव – दोपहर 2:00 बजे

फाइनल मुकाबला पुरुषों का 96 किग्रा: विकास ठाकुर – शाम 6:30 बजे

फाइनल मुकाबला, महिला 87 किग्रा: उषा कुमारा – रात 11:00 बजे

बॉक्सिंग

राउंड ऑफ 16, पुरुषों के वेल्टरवेट 67 किग्रा: रोहित टोकस बनाम अल्फ्रेड कोटे (घाना) – रात 11:45 बजे

बैडमिंटन

स्वर्ण पदक मैच,मिश्रित टीम: भारत बनाम मलेशिया – शाम 5:30 बजे

यह भी पढ़े: VIDEO: कॉमनवेल्थ गेम्स में हुआ दर्दनाक हादसा, ट्रैक से गिरे कई साइकलिस्ट

टेबिल टेनिस

स्वर्ण पदक मैच,पुरुषों की टीम: भारत बनाम सिंगापुर – शाम 6:00 बजे

लॉन बॉल्स

सेक्शन B, महिला युगल: भारत बनाम न्यूजीलैंड – दोपहर 1:00 बजे

सेक्शन D, पुरुष एकल: मृदुल बोरगोहेन बनाम शैनन मैक्लेरो (न्यूजीलैंड) – शाम 4:15 बजे

स्वर्ण पदक मैच, चार महिलाओं की टीम : भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका – शाम 4:15 बजे

सेक्शन C, चार पुरुष की टीम: भारत बनाम फिजी – रात 8:45 बजे

सेक्शन C, महिला ट्रिपल्स: भारत बनाम इंग्लैंड – रात 8:45 बजे

यह भी पढ़े: CWG 2022: भारतीय महिला लॉन बॉल टीम ने रचा इतिहास, न्यूजीलैंड को हराकर फाइनल में पहुंची

स्क्वाश

प्लेट सेमी-फाइनल, महिला एकल: सुनयना कुरुविला बनाम फैजा जफर (पाकिस्तान) – रात 8:30 बजे

सेमीफाइनल, पुरुष एकल: सौरव घोषाल बनाम पॉल कोल (न्यूजीलैंड) – रात 9:15 बजे

स्विमिंग

हीट्स, पुरुषों की 200 मीटर बैकस्ट्रोक: श्रीहरि नटराज – दोपहर 3:00 बजे

हीट, पुरुषों की 1500 मीटर फ्रीस्टाइल: अद्वैत पेज और कुशाग्र रावत – शाम 4:10 बजे

फाइनल, पुरुषों की 200 मीटर बैकस्ट्रोक: (यदि श्रीहरि नटराज क्वालीफाई करते हैं) – रात 11:43 बजे

फाइनल, पुरुषों की 100 मीटर बटरफ्लाई: (यदि साजन प्रकाश क्वालीफाई करते हैं) – सुबह12:19 बजे (3 अगस्त)