अरबों खरबों साल पुरानी इस धरती पर तमाम
सम्राज्यों का उदय हुआ और कुछ समय बाद उन साम्राज्यों का पतन भी. इसके बाद फिर
किसी और शासक ने आकर वहां पर राज किया और अपने हिसाब से नियम कानून बनाते हुए, उन सम्राटों
ने कई देशों की स्थापना भी की और फिर उन पर शासन करना शुरू कर दिया. आपको बता दें
कि आज भी पृथ्वी पर कई ऐसे देश मौजूद हैं, जो अपने आप में बहुत सारे ऐतिहासिक रहस्यों
को अपने अंदर समेटे हुए हैं और उन देशों में जाकर उन प्राचीन जगहों से रूबरू होना
अपने आप में एक शानदार अनुभव है. ऐसे में आज हम आपको उन देशों और वहां की संस्कृति
से जुड़ी कुछ शानदार जानकारियां देने वाले हैं.

यह भी पढ़ें: ये हैं भारत के कुछ खतरनाक Highways, जहां पलक झपकते ही चली जाती है जान!

सैन मैरीनो – San Marino

शानदार इतिहास को अपने अंदर समेटे और इटली से
घिरा सैन मैरिनो देश दुनिया के सबसे छोटे और सबसे प्राचीन देशों में से एक है, जिसकी स्थापना 301 ईस्वी में की गई थी.
इस खूबसूरत देश की स्थापना सैन मैरिनो के द्वारा की गयी थी. आपको बता दें कि 1630
ई. में इस देश को पोप से आजादी मिली थी. वहीं इस देश के संविधान की बात करें, तो माना
जाता है कि सैन मैरिनो का संविधान दुनिया का सबसे पुराना संविधान है. इस देश को
घूमने से आपको इतिहास के बारे में बहुत सारी चीजों के बारे में जानने का मौका
मिलेगा. यहां घूमने के लिए अप्रैल से सितंबर का समय सबसे उचित माना जाता है.

यह भी पढ़ें: भारत में स्थित हैं ये शानदार वॉटरफॉल्स, नजारा देखकर होगा जन्नत का एहसास

फ्रांस – France

शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति होगा, जो फ्रांस घूमना
नहीं चाहता होगा. लेकिन क्या आपको इस देश की ऐतिहासिक महत्ता के बारे में जानकारी
है. यह देश पृथ्वी के सबसे पुराने देशों में शुमार है. इसकी स्थापना 5वीं शताब्दी ईस्वी में
हुई थी. जब शारलेमेन का पवित्र रोमन साम्राज्य अलग हो गया और किंग क्लोविस सिंहासन
पर बैठ गए, तो
ऐसा माना जाता है कि प्राचीन काल में राजाओं ने आम लोगों के साथ भेदभाव करने के
लिए अपनी शक्तियों का बहुत दुरुपयोग किया. हालांकि, आधुनिक समय का फ्रांस एक बहुत ही शानदार देश है. यहां की संस्कृति और
परंरपराओं से रूबरू होना बहुत ही अच्छा एक्सपीरियंस है.

यह भी पढ़ें: भारत की इन 6 जगहों के नाम हैं गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स, नजारा कर देगा मंत्रमुग्ध

मिस्र – Egypt

जब भी हम इतिहास से जुड़ी चीजों के बारे में
बात करते हैं, तो मिश्र का जिक्र जरूर होता है. क्योंकि यह देश अपने इतिहास के लिए
पूरे विश्व में जाना जाता है. मिस्र का युग छठी सहस्राब्दी ईसा पूर्व से भी अधिक
समय का है. इस देश की स्थापना 3100 ईसा पूर्व में हुई थी. आपको बता दें कि  यह अपने समय की सबसे शक्तिशाली और प्रभावशाली
सभ्यताओं में से एक मानी जाती थी. इस देश को घूमने से आपको बहुत सारी शानदार
ऐतिहासिक चीजों के बारे में जानकारी मिलेगी और यहां पर घूमने में आपको बहुत आनंद
भी आएगा.