Who is Sukhwinder Singh Sukhu in Hindi: हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 (Himachal Pradesh Elections 2022) में कांग्रेस (Congress) पार्टी को प्रचंड जीत प्राप्त हुई. कांग्रेस ने 68 में से 40 सीटों पर जीत हासिल कर सत्ता में वापसी की. कांग्रेस की सत्ता में वापसी होने के बाद अब कांग्रेस आलाकमान ने हिमाचल के अगले मुख्यमंत्री पर मुहर लगा दी है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह के अलावा सुखविंदर सिंह सुक्खू (Sukhwinder Singh Sukhu), उनके बेटे विक्रमादित्य सिंह, मुकेश अग्निहोत्री चंदन कुमार का नाम इस रेस में था, लेकिन आखिर में सुखविंदर सिंह सुक्खू के नाम पर सहमति बनी. ऐसे में चलिए आपको बताते हैं कि (Who is Sukhwinder Singh Sukhu?) आखिर कौन हैं सुखविंदर सिंह सुक्खू?

यह भी पढ़ें: कौन हैं राघव चड्ढा?

(फोटो साभार: Twitter/@ANI)

सुखविंदर सिंह सुक्खू का जन्म 26 मार्च 1964 को हुआ था. सुखविंदर सिंह सुक्खू की पत्नी का नाम कमलेश ठाकुर हैं. वहीं, उनकी दो बेटियां हैं. सुखविंदर ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पीजी और एलएलबी की पढ़ाई की. उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरूआत एक छात्र नेता के रूप में उस समय की थी जब वे सरकारी कॉलेज संजौली, शिमला में छात्र थे. वर्तमान समय की बात करें तो सुखविंदर सिंह सुक्खू कांग्रेस कैंपेन कमेटी के प्रमुख हैं. वे हिमाचल में रिकॉर्ड पांचवीं बार विधायक चुने गए हैं. इस बार उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के विजय अग्निहोत्री को 3,363 वोटों के अंतर से हराया.

यह भी पढ़ें: कौन हैं भगवंत मान? जानें अभिनेता से नेता बनने का दिलचस्प सफर

(फोटो साभार: Twitter/@ANI)

सुखविंदर सिंह सुक्खू कॉलेज छात्र संघ महासचिव और अध्यक्ष रहे. इसके अलावा वे 1989 से 1995 के बीच एनएसयूआई के अध्यक्ष भी रहे. इसके बाद 1999 से 2008 के बीच वे युवा कांग्रेस के प्रमुख रहे. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सुखविंदर सिंह सुक्खू दो बार शिमला नगर निगम पार्षद भी चुने गए थे. वे 2013 में हिमाचल कांग्रेस के प्रमुख के पद तक पहुंचे और 2019 तक राज्य इकाई के प्रमुख बने रहे. 2003, 2007 और 2017 में नादौन विधानसभा क्षेत्र से सुखविंदर विधायक चुने गए.