भारत में स्वराज भावना को जन्म देने वाले कई महापुरुषों ने जन्म लिया उनमें से एक छत्रपति शिवाजी महाराज थे जो एक भारतीय शासक थे और इन्होंने मराठा साम्राज्य को खड़ा किया तथा हिंदुत्व को बचाए रखने के लिए अंत तक संघर्ष किया. 19 फरवरी, 1630 को छत्रपति शिवाजी का जन्म हुआ था और आज देश वीर पुरुष शिवाजी महाराज की जयंती मना रहा है. ऐसे मौके पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें एक वीडियो के जरिए नमन किया है. इनके साथ ही राहुल गांधी, अरविंद केजरीवाल, अमित शाह जैसे बड़े नेताओं ने भी उन्हें याद किया है.

पीएम मोदी ने लिखा, ‘मां भारती के अमर सपूत छत्रपति शिवाजी महाराज को उनकी जयंती पर शत-शत नमन. उनके अदम्य साहस, अद्भुत शौर्य और असाधारण बुद्धिमत्ता की गाथा देशवासियों को युगों-युगों तक प्रेरित करती रहेगी. जय शिवाजी.’

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लिखा, ‘राष्ट्रीयता के जीवंत प्रतीक छत्रपति शिवाजी महाराज ने अपनी अद्वितीय बुद्धिमता, अद्भुत साहस व उत्कृष्ट प्रशासनिक कौशल से सुशासन की स्थापना की. अपनी दूरदर्शिता से उन्होंने एक मजबूत नौसेना बनाई व कई जन-कल्याणकारी नीतियों की भी शुरुआत की. ऐसे राष्ट्रगौरव को कोटि-कोटि वंदन.’

ये भी पढ़ें: IPL 2021 Auction: किस टीम ने किसको खरीदा और कितने में खरीदा, देखें फुल लिस्ट

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लिखा, ‘शौर्य, साहस और पराक्रम के प्रतीक छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर आप सभी को शुभकामनाएँ.’