हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 (Himachal Pradesh Elections 2022) के लिए मतदान 12 नवंबर 2022 को होना है. वहीं नतीजे 8 दिसंबर 2022 को आएंगे. इसी के चलते कांग्रेस (Congress) पार्टी ने शनिवार 22 अक्टूबर को अपने स्टार प्रचारकों की एक लिस्ट जारी की. इस लिस्ट में कांग्रेस पार्टी के कई दिग्गजों के नाम शामिल हैं.

यह भी पढ़ें: Himachal Pradesh Elections 2022: भाजपा ने जारी की इन‌ 40 स्टार कैंपेनर की लिस्ट, आप भी देखें

कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में सबसे पहला नाम सोनिया गांधी, उसके बाद कांग्रेस के नए अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, आनंद शर्मा, मुकुल वासनिक, राजीव शुक्ला, भूपेंद्र सिंह हुड्डा, हरीश रावत, प्रतिभा सिंह, मुकेश अग्निहोत्री आदि नाम शामिल हैं.

यह भी पढ़ें: हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव वोटिंग से जुड़ी जरूरी बातें, देखें पूरा डेटा

इसके अलावा स्टार प्रचारकों में रणदीप सिंह सुरजेवाला, सचिन पायलट, राज बब्बर, दीपेंद्र हुड्डा, पवन खेड़ा, प्रताप सिंह बाजवा, मोहम्मद अजहरुद्दीन, आशा कुमारी, संजय दत्त, तजिंदर पाल सिंह बिट्टू, रामलाल ठाकुर, राजेंद्र राणा, विक्रमादित्य सिंह, चंदर कुमार, विनय कुमार, अमरिंदर सिंह बराड़, अलका लांबा, आचार्य प्रमोद कृष्णम आदि नाम शामिल हैं.

यह भी पढ़ें: Himachal Pradesh Elections 2022: 80 साल से ऊपर के मतदाता घर बैठे डाल सकेंगे वोट, जानें कैसे

हिमाचल प्रदेश चुनाव की जरूरी तारीख

नोटिफिकेशन- 17 अक्टूबर 2022 को

नॉमिनेशन की आखिरी तारीख- 25 अक्टूबर 2022

स्क्रूटनी की तारीख- 27 अक्टूबर 2022

नाम वापसी की तारीख- 29 अक्टूबर 2022

वोटिंग तारीख- 12 नवंबर 2022

वोटिंग की गिनती- 8 दिसंबर 2022

10 दिसंबर 2022 तक चुनाव की सारी प्रक्रिया पूरी हो जाएगी.

यह भी पढ़ें: Election 2022: कैसे होती है वोटों की गिनती? यहां जानें कौन करता है मतगणना

वोटिंग में सुविधाएं-

1. सभी मतदान स्थल ग्राउंड फ्लोर पर होंगी.

2. घर में भी वोटिंग की सुविधा, इसके लिए फॉर्म 12 भरें.

3. मतदान केंद्र पर व्हीलचेयर और वॉलनटियर की सुविधा

4. पिक ड्रॉप की सुविधा भी दी जाएगी

सीटों की स्थिति

48 सीट- अनारक्षित

17 सीट- एससी

3 सीट- एसटी