हरियाणा (Haryana) की भाजपा सरकार ने बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में राज्य और देश का गौरव बढ़ाने वाले खिलाड़ियों को नगद पुरस्कार देने का ऐलान किया है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि खिलाड़ियों को 16 अगस्त 2022 को गुरुग्राम में सरकार द्वारा सम्मानित किया जाएगा. खास बात ये है कि पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों के साथ-साथ इन खेलों में भाग लेने वाले हर खिलाड़ी को भी सम्मानित किया जाएगा.

यह भी पढ़ें: संन्यास ले सकता है दुनिया का नंबर एक गेंदबाज, बोर्ड ने खत्म किया करार

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने 9 अगस्त 2022 को ट्वीट कर बताया था कि ‘आजादी के अमृत महोत्सव काल में हरियाणा के धाकड़ खिलाड़ियों ने देश के लिए 9 स्वर्ण सहित 20 पदक जीतकर अपने सर्वाधिक योगदान के साथ तिरंगे का मान बढ़ाया है. सभी को मेरा सलाम!’

यह भी पढ़े: मुंबई इंडियंस ने दो नई टीमों का नाम-लोगो किया लॉन्च, विदेशी लीग में दिखाएंगी जलवा

जानिए किसे कितनी मिलेगी राशि?

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, हरियाणा सरकार 16 अगस्त 2022 को गुरुग्राम में राष्ट्रमंडल खेल 2022 के खिलाड़ियों के लिए एक समारोह का आयोजन कर रही है. इस समारोह में सरकार स्वर्ण पदक विजेता को 1.5 करोड़ रुपये, रजत पदक विजेता को 75 लाख रुपये और कांस्य पदक विजेता को 50 लाख रुपये से सम्मानित करेगी. इसके अलावा ओलंपिक की तर्ज पर राष्ट्रमंडल खेलों में चौथे स्थान पर रहने वाले खिलाड़ियों को भी 15 लाख रुपये से सम्मानित किया जाएगा.

यह भी पढ़े: Asia Cup Winners List 1984 to 2018: जानें अब तक किस टीम ने कब-कब जीता है क्रिकेट का एशिया कप

Commonwealth Games 2022 में भारत के स्वर्ण पदक विजेता

गोल्ड – पीवी सिंधु – बैडमिंटन महिला एकल

गोल्ड – लक्ष्य सेन – बैडमिंटन पुरुष एकल

गोल्ड – निकहत ज़रीन – बॉक्सिंग महिलाओं की लाइट फ़्लायवेट

गोल्ड -विनेश फोगट – कुश्ती महिला फ्रीस्टाइल 53 किग्रा

गोल्ड – रवि कुमार दहिया – कुश्ती पुरुषों की फ्रीस्टाइल 57 किग्रा

गोल्ड – नवीन – कुश्ती पुरुषों की फ़्रीस्टाइल 74 किग्रा

गोल्ड – शरथ कमल – टेबल टेनिस पुरुष एकल

गोल्ड – नीतू घंघास – बॉक्सिंग मिनिममवेट

गोल्ड – अमित पंघाल – बॉक्सिंग फ्लाईवेट

गोल्ड – बजरंग पुनिया – कुश्ती पुरुषों की फ्रीस्टाइल 65 किग्रा

गोल्ड – साक्षी मलिक – कुश्ती महिला फ्रीस्टाइल 62 किग्रा

गोल्ड – दीपक पुनिया – कुश्ती पुरुषों की फ्रीस्टाइल 86 किग्रा

गोल्ड – मीराबाई चानू – भारोत्तोलन महिलाओं की 49 किग्रा

गोल्ड – जेरेमी लालरिनुंगा – भारोत्तोलन पुरुषों की 67 किग्रा

गोल्ड – अचिंता शेउली – भारोत्तोलन पुरुषों की 73 किग्रा

गोल्ड – लवली चौबे, पिंकी, नयनमोनी सैकिया, रूपा रानी तिर्की – लॉन बॉल्स विमेंस फोर

गोल्ड – शरत कमल, साथियान ज्ञानसेकरन, हरमीत देसाई, सानिल शेट्टी – टेबल टेनिस पुरुष टीम

गोल्ड – सुधीर – पैरा पावरलिफ्टिंग पुरुषों का हैवीवेट

गोल्ड – भाविना पटेल – टेबल टेनिस महिला एकल वर्ग 3-5

गोल्ड- एल्धोस पॉल- पुरुषों की ट्रिपल जंप

गोल्ड – शरथ कमल, श्रीजा अकुला – टेबल टेनिस मिश्रित टीम

गोल्ड – सात्विक सैराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी – बैडमिंटन पुरुष युगल

यह भी पढ़े: अस्पताल में भर्ती हैं शोएब अख्तर, हुए इमोशनल, VIDEO शेयर कर कही ये बात

Commonwealth Games 2022 में भारत के लिए रजत पदक विजेता

सिल्वर – भारतीय महिला क्रिकेट टीम

सिल्वर – अंशु मलिक – कुश्ती महिला फ्रीस्टाइल 57 किग्रा

सिल्वर – मुरली श्रीशंकर – पुरुषों की लंबी कूद

सिल्वर – किदांबी श्रीकांत, सात्विक साईराज, सुमीत रेड्डी, लक्ष्य सेन, चिराग शेट्टी, तरिसा जॉली, आकर्षी कश्यप, अश्विनी पोनप्पा, गायत्री गोपीचंद, पीवी सिंधु – बैडमिंटन मिक्स्ड टीम

सिल्वर – शरथ कमल, जी साथियान – टेबल टेनिस पुरुष युगल

सिल्वर – विकास ठाकुर – भारोत्तोलन पुरुषों की 96 किग्रा

सिल्वर – शुशीला देवी लिकमबम – जूडो महिला 48 किग्रा

सिल्वर – बिंद्यारानी देवी – भारोत्तोलन महिलाओं की 55 किग्रा

सिल्वर – तूलिका मान – जूडो महिला + 78 किग्रा

सिल्वर – संकेत सरगर – भारोत्तोलन पुरुषों की 55 किग्रा

सिल्वर – अविनाश सेबल – पुरुषों की 3000 मीटर स्टीपलचेज़

सिल्वर – प्रियंका गोस्वामी – महिलाओं की 10 किमी रेस वॉक

सिल्वर – दिनेश कुमार, चंदन कुमार सिंह, सुनील बहादुर, नवनीत सिंह – लॉन बाउल्स मेन्स फोर

सिल्वर – अब्दुल्ला अबू बकर – पुरुषों की ट्रिपल जंप

सिल्वर – सागर अहलावत – बॉक्सिंग मेन्स सुपर हैवीवेट

सिल्वर – भारतीय पुरुष हॉकी टीम

यह भी पढ़ें: पाकिस्तानी खिलाड़ी की आने वाली है बायोपिक, नाम है ‘रावलपिंडी एक्सप्रेस’

Commonwealth Games 2022 में भारत के लिए ब्रॉन्ज मेडल विजेता

ब्रॉन्ज – गुरुराजा पुजारी – भारोत्तोलन पुरुषों की 61 किग्रा 

ब्रॉन्ज – विजय कुमार यादव – जूडो पुरुषों की 60 किग्रा

ब्रॉन्ज – हरजिंदर कौर – भारोत्तोलन महिलाओं की 71 किग्रा

ब्रॉन्ज – लवप्रीत सिंह – भारोत्तोलन पुरुषों की 109 किग्रा

ब्रॉन्ज – सौरव घोषाल – स्क्वैश पुरुष एकल

ब्रॉन्ज – गुरदीप सिंह – भारोत्तोलन पुरुषों की 109 किग्रा+

ब्रॉन्ज – तेजस्विन शंकर – पुरुषों की ऊंची कूद

ब्रॉन्ज – दिव्या काकरान – कुश्ती महिला 68 किग्रा

ब्रॉन्ज – मोहित ग्रेवाल – कुश्ती पुरुषों की 125 किग्रा

ब्रॉन्ज – जैस्मीन- बॉक्सिंग महिलाओं की लाइटवेट 60 किग्रा

ब्रॉन्ज – पूजा गहलोत – कुश्ती फ्रीस्टाइल महिला 57 = 0 किग्रा

ब्रॉन्ज – पूजा सिहाग – कुश्ती फ्रीस्टाइल महिला 76 किग्रा

ब्रॉन्ज – हुसामुद्दीन – पुरुषों की बॉक्सिंग फेदरवेट

ब्रॉन्ज – दीपक नेहरा – कुश्ती फ्रीस्टाइल पुरुषों की 97 किग्रा

ब्रॉन्ज – सोनलबेन पटेल – पैरा टेबल टेनिस महिला एकल वर्ग 3-5

ब्रॉन्ज – रोहित टोकस – बॉक्सिंग पुरुषों का वेल्टरवेट 67 किग्रा

ब्रॉन्ज – भारतीय महिला हॉकी टीम

यह भी पढ़ें: Asia Cup 2022: पाकिस्तान Squad का ऐलान, देखें किस टीम से भिड़ेगी टीम इंडिया

ब्रॉन्ज – संदीप कुमार- पुरुषों की 10,000 मीटर रेस वॉक

ब्रॉन्ज – अन्नू रानी – महिला भाला फेंक

ब्रॉन्ज – सौरव घोषाल और दीपिका पल्लीकल – स्क्वैश मिश्रित युगल

ब्रॉन्ज – किदांबी श्रीकांत – बैडमिंटन पुरुष एकल

ब्रॉन्ज – गायत्री गोपीचंद, ट्रीसा जॉली – बैडमिंटन महिला युगल

ब्रॉन्ज – जी. साथियान – टेबल टेनिस पुरुष एकल