Onam 2022: भारत में अलग-अलग राज्यों के विभिन्न प्रकार के त्योहार होते हैं। साउथ इंडियन के केरल राज्य में ओणम का बहुत महत्व है. ये पर्व लगभग 10 दिनों तक चलता है. 10 दिनों तक चलने वाले ओणम (Onam Parv) का ये पर्व बिल्कुल वैसे मनाया जाता है जैसे उत्तर भारत में दिवाली मनाई जाती है. केरल के लोग इस त्योहार का इंतजार बहुत उत्सुकता के साथ करते हैं.

घर की साफ-सफाई, सजावट, नए कपड़े, मिठाइयां और रिश्तेदारों या दोस्तों का जमावड़ा, इस त्योहार में सबकुछ होता है. इस साल ओणम का त्योहार (Onam Festival) 8 सितंबर से शुरू होकर 10 दिनों तक चलने वाला है. चलिए आपको इस त्योहार के बारे में बताते हैं.

यह भी पढ़ें: Bank Holidays: बैंकों में लगातार 4 दिन तक रहने वाली है छुट्टी, ऐसे लें अपने-अपने राज्य की जानकारी

क्यो मनाया जाता है ओणम?

ऐसा माना जाता है कि ओणम पर्व वहां के राजा बलि के स्वागत में मनाते हैं. ऐसी मान्यता है कि राजा बलि के राज्य में प्रजा बहुत सुखी और संपन्न हुआ करती थी और इसी दौरान भगवान विष्णु ने वामन अवतार लिया और तीन पग में उनका पूरा राज्य को लेकर उद्धार कर दिया.

यह भी पढ़ें: इस तारीख से शुरू हो रहा है Pitru Paksha 2022, भूलकर भी न करें ये गलतियां

ऐसा भी माना जाता है कि वे साल में एक बार अपनी प्रजा को देखने जरूर आते हैं. उन्हीं के आने की खुशी में ओणम मनाया जाता है. घरों की सजावट इसलिए ही होती है. किसान यह त्योहार अपनी अच्छी फसल होने की खुशी में मनाते हैं और नई फसल के आने की खुशी में ओणम मनाते हैं.

यह भी पढ़ें: Onam 2022: कब है ओणम? जानें शुभ मुहूर्त और क्यों मनाया जाता है ये त्योहार

इस दिन लोग घरों में फूलों और रंगोली से सजावट करते हैं. इस पर्व के दिन घर में तरह-तरह के पकवान भी बनते हैं. कैंलेंडर के मुताबिक, ओणम का पर्व हर साल भाद्र मास के शुक्ल पक्ष  के त्रयोदशी तिथि को मनाते हैं. 21 अगस्त को इसका मुख्य दिन है और ओणम का पर्व अजर-अमर राजा बलि के लिए मनाते हैं. वहीं किसान यह पर्व अच्छी फसल होने एंव उपज में वृद्धि के लिए मनाते हैं.

यह भी पढ़ें:  Padma Ekadashi 2022 Date: कब है पद्मा एकादशी? जानें शुभ मुर्हूत-पूजा विधि

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. ओपोई इसकी पुष्टि नहीं करता है.