Onam 2022 Date: ओणम (Onam) एक वार्षिक फसल उत्सव है जो दक्षिण भारतीय राज्यों केरल (Kerala)और तमिलनाडु (Tamil Nadu) में प्रमुखता से मनाया जाता है. दक्षिण भारत के लोगों के लिए इसका बहुत महत्व है और यह केरल राज्य का आधिकारिक त्योहार (Festival) भी है. यह पर्व दस दिनों तक मनाया जाता है. इस पर्व के पहले दिन को अथम कहा जाता है. इस साल ओणम 30 अगस्त 2022 को शुरू हुआ है जो 08 सितंबर तक चलने वाला है.

यह भी पढ़ें: Onam 2021: केरल के लिए क्यों खास है ओणम का पर्व? जानें इसका खास महत्व

ओणम क्यों मनाया जाता है

ओणम दक्षिण भारत के प्रमुख त्योहारों में से एक है. इस त्योहार को लेकर माना जाता है कि इस शुभ अवसर पर राजा महाबली पाताल लोक से धरती पर लोगों को आशीर्वाद देने आते हैं. इसके साथ ही ओणम को लेकर एक और मान्यता है कि इसी दिन भगवान विष्णु ने अपना वामन अवतार लिया था. इसीलिए इस दिन भगवान विष्णु के वामन अवतार की पूजा की जाती है.

यह भी पढ़ें: इस तारीख से शुरू हो रहा है Pitru Paksha 2022, भूलकर भी न करें ये गलतियां

ओणम 2022 शुभ मुहूर्त

हिंदू कैलेंडर के अनुसार इस बार थिरुवोनम 07 सितंबर 2022 को शाम 4:05 बजे से शुरू होकर अगले दिन 08 सितंबर को दोपहर 1.40 बजे तक रहेगा. तिरुवोनम नक्षत्र में ओणम का त्योहार मनाने की परंपरा है. इसलिए यह पर्व इस साल 08 सितंबर को मनाया जाएगा. इस साल ओणम रवि और सुकर्मा योग जैसे शुभ संयोगों के लिए मनाया जा रहा है. मान्यता के अनुसार इस मुहूर्त में पूजा करने से शुभ फल मिल सकते हैं.

यह भी पढ़ें:  Padma Ekadashi 2022 Date: कब है पद्मा एकादशी? जानें शुभ मुर्हूत-पूजा विधि

ऐसे मानते है ओणम

केरल में ओणम का त्योहार बहुत ही उत्साह से मनाया जाता है. इस दिन लोग अपने घर में रंगोली बनाते हैं और घरों को फूलों से सजाते हैं. इसके साथ ही लोग इस त्योहार पर स्वादिष्ट व्यंजन जैसे रसम, चडी, पुलिसेरी, खीर आदि बनाकर मनाते हैं. इसके अलावा ओणम पर्व पर केरल में कई प्रकार की प्रतियोगिताएं जैसे बोट रेस, भैंस और बैल की दौड़ आदि का आयोजन किया जाता है.

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. ओपोई इसकी पुष्टि नहीं करता है.