Kartik 2022 Festival Calendar: हिंदू (Hindu) धर्म में कार्तिक माह का अधिक महत्व है. इस महीने को भगवान विष्णु का सबसे प्रिय माह में से एक कहा जाता है. कार्तिक (Kartik 2022) के महीने में दान, स्नान और तुलसी के पौधे की पूजा करना शुभ माना गया है. हिन्दू पंचांग के मुताबिक, कार्तिक मास चातुर्मास का आखिरी महीना होता है. इसी महीने में पड़ने वाली देवउठनी एकादशी के दिन देव उठ जाएंगे. कार्तिक महीने की शुरुआत 10 अक्टूबर से होगी और 8 नवंबर को समाप्त होगा. इस महीने में बहुत व्रत (Kartik 2022 Month) और त्योहार मनाएं जाएंगे. यहां हम आपको बताएंगे कि कार्तिक माह में कौन से व्रत और त्योहार (Festival of Cctober) किस दिन पड़ रहे हैं. आइए जानते हैं.

यह भी पढ़ें: दशहरे के दिन वास्तु उपाय से चमक सकती है किस्मत! बस कर लें ये काम

कार्तिक मास 2022 व्रत-त्योहार ( Kartik Month 2022 Fast Festival)

13 अक्टूबर, गुरुवार- करवा चौथ , संकष्टी गणेश चतुर्थी

14 अक्टूबर, शुक्रवार- रोहिणी व्रत

17 अक्टूबर, सोमवार- तुला संक्रांति, कालाष्टमी, अहोई अष्टमी

21 अक्टूबर, शुक्रवार- गोवत्स द्वादशी , वैष्णव रामा एकादशी , रामा एकादशी

23 अक्टूबर, रविवार- काली चौदस , प्रदोष व्रत , धनतेरस , मास शिवरात्रि

24 अक्टूबर, सोमवार- नरक चतुर्दशी , दिवाली

यह भी पढ़ें: तुलसी की जड़ों के पास बस रख दें ये चीज, दुर्भाग्य कोसों रहेगा दूर!

25 अक्टूबर, मंगलवार- अमावस्या , भौमवती अमावस्या , गोवर्धन पूजा

26 अक्टूबर, मंगलवार- चंद्र दर्शन , अन्नकूट , भाई दूज

28 अक्टूबर, गुरुवार- वरद चतुर्थी

29 अक्टूबर, शनिवार- लाभ पंचमी

30 अक्टूबर, रविवार- षष्ठी , छठ पूजा

01 नवंबर, मंगलवार- गोपाष्टमी , दुर्गाष्टमी व्रत

02 नवंबर,बुधवार- अक्षय नवमी

03 नवंबर, गुरुवार- कंस वध

यह भी पढ़ें: सपने में मछली दिखना शुभ होता है या अशुभ? जानें क्या कहता है स्वप्न शास्त्र

04 नवंबर, शुक्रवार- प्रबोधिनी एकादशी, देवउठनी एकादशी, देवोत्थान एकादशी

05 नवंबर, शनिवार- तुलसी विवाह , प्रदोष व्रत

06 नवंबर, रविवार- विश्वेश्वर व्रत

07 नवंबर, सोमवार- मणिकर्णिका स्नान , देव दिवाली

08 नवंबर, मंगलवार- कार्तिक स्नान समाप्त , सत्य व्रत , सत्य व्रत , पूर्णिमा , कार्तिक पूर्णिमा , पूर्णिमा व्रत

 (यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. ओपोई इसकी पुष्टि नहीं करता है.)