अगर आप कभी चिड़ियाघर (Zoo) घूमने गए होंगे तो आपने वहां खूंखार जानवरों को पिंजरे में कैद देखा होगा. इसके उल्ट आज हम आपको एक ऐसे अनोखे चिड़ियाघर के बारे में बताएंगे कि जहां इंसानों को पिंजरे में कैद रखा जाता है और जानवर (Animals) ही खुलेआम घूमते हैं. इस चिड़ियाघर के बारे में सुनकर लोगों को डर लग जाता है.

यह भी पढ़ें: अजीब नामों वाली 5 जगह, सुनेंगे तो हंसते-हंसते पागल हो जाएंगे

नवभारत टाइम्स के लेख के अनुसार, चीन के चौंगक्विंग शहर में यह चिड़ियाघर स्थित है. जिसका नाम है लेहे लेदु वाइल्डलाइफ जू है, जहां जानवर खुलेआम घूमते हैं और यहां घूमने वाले लोग पिंजरे में बंद होकर जीव-जंतुओं को देखते हैं. इस चिड़ियाघर को वर्ष 2015 में खोला गया था.

यह भी पढ़ें: देश में ऐसा चमत्कारी मंदिर,जहां भगवान शिव दिन में 3 बार बदलते हैं अपना रूप

आपको जानकारी के लिए बता दें कि इस चिड़ियाघर में लोग जानवरों को करीब से देख सकते हैं. पर्यटक अपने हाथों से पिंजरे के अंदर से जानवरों को खाना भी खिलाते हैं. लेहे लेडु चिड़ियाघर में मनुष्यों से भरे पिंजरों को जानवरों वाले इलाके में ले जाया जाता है. चिड़ियाघर में पास से शेर की फौज को देखना एक अलग ही अनुभव प्राप्त होता है.

चिड़ियाघर के सरंक्षक क्या कहते हैं 

अपने इतने नजदीक खूंखार जानवरों को देखकर कई बार इंसानों की चीख निकल जाती है.चिड़ियाघर के संरक्षकों का कहना है कि वे अपने पर्यटको को एक अलग ही रोमांचकारी अनुभव देना चाहते हैं. लेहे लेडु चिड़ियाघर में रक्षा को लेकर हरेक तरह के सख्त निर्देश दिए गए हैं. साथ ही लोगों की सुरक्षा के कड़े इंतजाम भी किए गए हैं.

यह भी पढ़ें: सफर शुरू होते ही क्यों आ जाती है अचानक नींद? जानें इसका वैज्ञानिक कारण

लोगों की सुरक्षा को लेकर इंतजाम 

आपको जानकारी के लिए बता दें कि कैमरों से पिंजरों और जानवरों पर 24 घंटे निगरानी रहती है. इसके अलावा भी यहां सुरक्षा को लेकर कई इंतजाम किए गए हैं और इमरजेंसी स्थिति में यहां 5 से 10 मिनट में सहायता पहुंचाई जा सकती है. चिड़ियाघर में आप सफेद बाघ, शेर,भालू ,बंगाल टाइगर जैसे खतरनाक जानवरों को पिंजरे के भीतर से पास से देख सकते हैं.

यह भी पढ़ें: रात में इंसान के आकार की हो जाती है ये मछली, 5 साल तक चलती है गर्भव्यथा