Bank holidays October 2022: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने अक्टूबर महीने के लिए बैंक छुट्टियों की सूची जारी की है. आरबीआई के हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक महीने में कुल 21 दिन बैंक बंद रहेंगे. इनमें सभी रविवार और महीने के दूसरे और चौथे शनिवार शामिल हैं.

यह भी पढ़ें: क्रेडिट और डेबिट कार्ड के लिए 1 अक्टूबर से Tokenization नियम लागू, इसके बारे में जानें

आरबीआई हर महीने छुट्टियों की सूची तैयार करता है. इसे तीन कैटेगरी के तहत नोटिफाई किया जाता है. दुर्गा पूजा, करवा चौथ और दीपावली समेत कई क्षेत्रीय त्योहारों पर भी बैंक बंद रहते हैं.  

आरबीआई के हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक, क्षेत्रीय छुट्टियों के चलते अक्टूबर में बैंक 15 दिनों तक बंद रहेंगे. इसलिए सलाह है कि आप उसी के अनुसार अपने बैंक से संबंधित कामों की प्लानिंग करें. हालांकि, बैंक की शाखाएं भले ही इन छुट्टियों के दौरान बंद रहेंगी, लेकिन ऑनलाइन बैंकिंग और यूपीआई जैसी सुविधाएं चालू रहेंगी. 

यह भी पढ़ें: LPG Cylinder Price: LPG गैस सिलेंडर के दाम में कटौती, चेक करें अपने शहर के लेटेस्ट प्राइस

अक्टूबर 2022 में बैंक अवकाश की पूरी लिस्ट:

2 अक्टूबर: पहला रविवार

8 अक्टूबर: दूसरा शनिवार

9 अक्टूबर: दूसरा रविवार

16 अक्टूबर: तीसरा रविवार

22 अक्टूबर: चौथा शनिवार

23 अक्टूबर: चौथा रविवार

30 अक्टूबर: पांचवां रविवार

यह भी पढ़ें: 1 अक्टूबर से आपको तोहफा और झटका मिलेगा एक साथ, बदल गए कई नियम

राष्ट्रीय और क्षेत्रीय छुट्टियां:

1 अक्टूबर: बैंक खातों का अर्धवार्षिक समापन – गंगटोक

3 अक्टूबर: दुर्गा पूजा (महा अष्टमी) – अगरतला, भुवनेश्वर, गुवाहाटी, इंफाल, कोलकाता, पटना और रांची. 

4 अक्टूबर: दुर्गा पूजा/दशहरा (महा नवमी)/आयुध पूजा/श्रीमंत शंकरदेवा का जन्मोत्सव – अगरतला, बेंगलुरु, भुवनेश्वर, चेन्नई, गंगटोक, गुवाहाटी, कानपुर, कोच्चि, कोलकाता, पटना, रांची, शिलांग और तिरुवनंतपुरम. 

5 अक्टूबर: दुर्गा पूजा/दशहरा(विजय दशमी)/श्रीमंत शंकरदेव का जन्मोत्सव – इंफाल को छोड़कर सभी जगह.

6 अक्टूबर: दुर्गा पूजा (दसैन) – गंगटोक

7 अक्टूबर: दुर्गा पूजा (दसैन) – गंगटोक

8 अक्टूबर: मिलाद-ए-शरीफ/ईद-ए-मिलाद-उल-नबी (पैगंबर मुहम्मद का जन्मदिन) – भोपाल, जम्मू, कोच्चि, श्रीनगर और तिरुवनंतपुरम. 

13 अक्टूबर: करवा चौथ – शिमला

14 अक्टूबर: ईद-ए-मिलाद-उल-नबी के बाद शुक्रवार – जम्मू और श्रीनगर. 

18 अक्टूबर: कटि बिहू-गुवाहाटी

24 अक्टूबर: काली पूजा/दीपावली/दिवाली (लक्ष्मी पूजन) /नरक चतुर्दशी – गंगटोक, हैदराबाद और इंफाल को छोड़कर सभी जगह. 

25 अक्टूबर: लक्ष्मी पूजा/दीपावली/गोवर्धन पूजा – गंगटोक, हैदराबाद, इंफाल और जयपुर. 

यह भी पढ़ें: October 2022 Festival Calendar: अक्टूबर में है व्रत-त्योहारों की भरमार, देखें पूरी लिस्ट

26 अक्टूबर: गोवर्धन पूजा/विक्रम संवंत नव वर्ष दिवस/भाई बिज/भाई दूज/दीपावली (बाली प्रतिपदा)/लक्ष्मी पूजा – अहमदाबाद, बेलापुर, बेंगलुरु, देहरादून, गंगटोक, जम्मू, कानपुर, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, शिमला और श्रीनगर. 

27 अक्टूबर: भाईदूज/चित्रगुप्त जयंती/लक्ष्मी पूजा/दीपावली/निंगोल चकौबा – गंगटोक, इंफाल, कानपुर और लखनऊ. 

31 अक्टूबर: सरदार वल्लभभाई पटेल का जन्मदिन/सूर्य पश्ती डाला छठ (सुबह की अर्ध्य)/छठ पूजा – अहमदाबाद, पटना और रांची.