सितंबर का महीना अब करीब करीब खत्म होने को है और जल्द ही हम लोग अक्टूबर के महीने में प्रवेश कर जाएंगे. ऐसे में हर महीने की तरह इस महीने में बैंक की छुट्टियां (Bank Holidays Calendar October 2023) होने वाली हैं. आरबीआई के द्वारा जारी की गई छुट्टी सूची के अनुसार, अक्टूबर महीने में बैंक एक-दो दिन नहीं बल्कि कुल मिलाकर 16 दिन बंद रहेंगे. जी हां, पूरे सोलह दिन. बता दें कि इनमें वीकेंड भी शामिल हैं, ऐसे में अगर आपको भी अगले महीने ब्रांच जाकर बैंक का कोई काम निपटाना है, तो घर से निकलने से पहले आरबीआई की छुट्टियों का कैलेंडर जरूर एकबार देख लें. अक्टूबर में गांधी जयंती, महालया, कटि बिहू, दुर्गा पूजा, नवरात्रि, दशहरा, लक्ष्मी पूजा, सरदार वल्लभभाई पटेल जयंति के कारण देश के अलग-अलग हिस्सों में बैंक 16 दिन बंद (Bank Holidays Calendar October 2023) रहने वाले हैं.

यह भी पढ़ें: Post Office की 5 योजनाएं जो महिलाओं के भविष्य को बना सकता है मजबूत

इस महीने में सबसे पहले बैंक में छुट्टियों की शुरुआत 2 अक्टूबर को गांधी जयंती से होगी. इसके बाद पितृ पक्ष खत्म होते ही एक बार फिर से देश में त्योहारों की शुरुआत हो जाएगी. अक्टूबर महीने में दुर्गापूजा, नवरात्रि और दशहरे जैसे कई त्योहार पड़ रहे हैं. काफी त्योहार होने के कारण अक्टूबर (Bank Holidays in October 2023) में बैंकों में 16 दिनों तक बंदी रहने वाली है. इन 16 दिनों की छुट्टियों में सभी चार रविवार, दूसरे और चौथे शनिवार की छुट्टी भी शामिल है. कुल मिलाकर अक्टूबर में बैंक 6 दिन की साप्ताहिक छुट्टी तो 10 दिन त्योहारों के कारण के बंद रहेंगे.

यह भी पढ़ेंः जानबूझ कर Loan की रकम नहीं चुकाई तो जान लीजिए RBI का नया सर्कूलर, होगी कार्रवाई

अक्टूबर 2023 में कब कब रहेगी बैंकों में छुट्टी (October Month 2023 Bank Holidays)

2 अक्टूबर 2023 – गांधी जयंती
14 अक्टूबर 2023 – महालया- इस दौरान कोलकाता में बैंक बंद रहेंगे।
18 अक्टूबर: 2023 – कटि बिहू- इस दौरान असम में बैंक बंद रहेंगे।
21 अक्टूबर 2023 – दुर्गा पूजा (महा सप्तमी)- इस दौरान पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा, असम और मणिपुर में बैंकों बंद
23 अक्टूबर 2023- महानवमी, आयुध पूजा, दुर्गा पूजा – इस दौरान बिहार, झारखंड, असम, त्रिपुरा, कर्नाटक, उड़ीसा, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और केरल में बैंक बंद रहेंगे।
24 अक्टूबर 2023 – दशहरा यानी विजयादशमी, दुर्गा पूजा- इस दौरान आंध्र प्रदेश, मणिपुर को छोड़कर सभी राज्यों में बैंक बंद रहेंगे
25 अक्टूबर 2023 – दुर्गा पूजा (दसैन)- इस दौरान सिक्किम में बैंक बंद रहेगा।
26 अक्टूबर 2023 – दुर्गा पूजा (दसैन)/विलय दिवस- इस दौरान जम्मू-कश्मीर और सिक्किम में बैंक बंद।
27 अक्टूबर 2023 – दुर्गा पूजा (दसैन)- इस दौरान सिक्किम में बैंक बंद रहेगा।
28 अक्टूबर 2023 – लक्ष्मी पूजा- इस दौरान पश्चिम बंगाल में बैंक बंद रहने वाला है।
31 अक्टूबर 2023 – सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती- इस दौरान गुजरात में बैंक बंद रहेंगे

छुट्टी के दिनों में आप ऑनलाइन सर्विसेज़ का लाभ उठा सकते हैं. इससे आपके किसी भी वित्तीय कार्य में बाधा नहीं आएगी.