October 2022 Festival Calendar: अक्टूबर का महीना शुरू होने वाला है और ये महीना अपने साथ ढेरों त्योहार, व्रत और खुशियां लेकर आएगा. हिंदू पंचांग के अनुसार साल 2022 के अक्टूबर के महीने में कई बड़े त्योहार मनाए जाएंगे. इसी महीने दशहरा, दिवाली, गोवर्धन पूजा, छठ पूजा सबकुछ पड़ने वाला है. अक्टूबर की शुरुआत नवरात्रि से हो रहे हैं और एक के बाद एक त्योहार आपके लिए ढेरों खुशियां लेकर आएगा. तो चलिए आपको October 2022 Festival Calendar की पूरी लिस्ट बताते हैं.

 यह भी पढ़ें:  Navratri Decoration Ideas: नवरात्रि में मां दुर्गा के वेलकम के लिए ऐसे बनाएं रंगोली, हर कोई करेगा तारीफ

अक्टूबर में कब-कौन सा मनेगा त्योहार?

1 अक्टूबर, दिन शनिवार: कल्परम्भ, नवरात्रि सप्तमी

2 अक्टूबर, दिन रविवार: नवपत्रिका पूजा

3 अक्टूबर, दिन सोमवार: दुर्गा महाष्टमी पूजा, कन्या पूजन

4 अक्टूबर, दिन मंगलवार: दुर्गा महानवमी पूजा, व्रत पारण

5 अक्टूबर, दिन बुधवार: दुर्गा प्रतिमा विसर्जन, दशहरा

6 अक्टूबर, दिन गुरुवार: पापांकुश एकादशी

7 अक्टूबर, शुक्रवार: प्रदोष व्रत (शुक्ल पक्ष)

8 अक्टूबर, दिन शनिवार: अश्विन चतुर्दशी

9 अक्टूबर, दिन रविवार: अश्विन पूर्णिमा व्रत, शरद पूर्णिमा

13 अक्टूबर, दिन गुरुवार: संकष्टी चतुर्थी, करवा चौथ

18 अक्टूबर, दिन मंगलवार: तुला संक्रांति,कार्तिक कृष्ण अष्टमी

21 अक्टूबर, दिन शुक्रवार: रमा एकादशी

22 अक्टूबर, दिन शनिवार: प्रदोष व्रत (कृष्ण पक्ष)

23 अक्टूबर, दिन रविवार: मासिक शिवरात्रि, धनतेरस

24 अक्टूबर, दिन सोमवार: नरक चतुर्दशी, दीपावली

25 अक्टूबर, दिन मंगलवार: कार्तिक अमावस्या, अन्नकूट पूजा

26 अक्टूबर, दिन बुधवार: भाई दूज, गोवर्धन पूजा

27 अक्टूबर, दिन गुरुवार: चित्रगुप्त पूजा

28 अक्टूबर, दिन शुक्रवार: छठ पूजा नहाय खाय से शुरुआत

29 अक्टूबर, दिन शनिवार: पंचनी तिथि में खरना पूजा

30 अक्टूबर, दिन रविवार: षष्ठी तिथि में सूर्यास्त अर्घ्य

31 अक्टूबर, दिन सोमवार: सप्तमी तिथि में उगते सूर्य को अर्घ्य

यह भी पढ़ें: Navratri 2022 Samagri List: नवरात्रि के लिए अभी नोट कर लें पूजा सामग्री

जानकारी के लिए बता दें, इनमें से कुछ व्रत-त्योहार अलग-अलग राज्यों में मनाए जाते हैं. अक्टूबर के महीने में धार्मिक रूप से जो भी व्रत-त्योहार पड़ रहे हैं वो इस लिस्ट में पूर्णरूप से हैं.