Surya Kumar Yadav Family: सूर्यकुमार यादव (Surya Kumar Yadav) एक प्रसिद्ध
भारतीय क्रिकेटर हैं. सूर्यकुमार यादव का जन्म 14 सितंबर 1990
को
मुंबई, भारत में हुआ था. उनके प्रशंसक उन्हें SKY के नाम से भी
बुलाते हैं. वह इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में अपने पैतृक शहर मुंबई इंडियंस (Mumbai
Indians) के लिए खेलते हैं.
View this post on Instagram
यह भी पढ़ें: Rohit Sharma Family: रोहित शर्मा के परिवार में कौन-कौन हैं और क्या करते हैं
सूर्यकुमार यादव के पिता का नाम अशोक कुमार यादव है और वे भाभा एटॉमिक
रिसर्च सेंटर (BARC) में
इलेक्ट्रिकल इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं. उनकी माता का नाम स्वप्ना यादव है और
वह एक गृहिणी हैं.View this post on Instagram
यह भी पढ़ें: Virat Kohli Family: विराट कोहली के परिवार में कौन-कौन हैं और क्या करते हैं
सूर्यकुमार का परिवार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बनारस का रहने वाला
है, लेकिन सालों
पहले उनके पिता मुंबई में भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र में इंजीनियर के रूप में
शामिल हुए थे. इसके चलते वह अपनी पत्नी के साथ मुंबई शिफ्ट हो गए. उनके माता-पिता
के अलावा उनकी एक छोटी बहन भी है जिनका नाम दिनल यादव है.
यह भी पढ़ें: Rohit Sharma Net Worth: रोहित शर्मा के पास है कुल इतनी संपत्ति, सुनकर उड़ जाएंगे होश!
कौन हैं सूर्यकुमार यादव की पत्नी?
देवीशा शेट्टी क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव की पत्नी हैं. उनका जन्म
मुंबई में एक उच्च वर्गीय दक्षिण भारतीय परिवार में हुआ था. वह एक पेशेवर डांस कोच
हैं. सूर्यकुमार यादव और देवीशा शेट्टी ने 2012 में मुंबई के आर
ए पोद्दार कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स से पढ़ाई की. कॉलेज के दौरान सूर्यकुमार
यादव और देवीशा शेट्टी की मुलाकात हुई और तभी से दोनों के बीच केमिस्ट्री शुरू हो
गई.
सूर्यकुमार यादव और देवीशा शेट्टी ने 29 मई 2016 को
अपने करीबी परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में सगाई कर ली. दोनों ने 7 जुलाई
2016 को पारंपरिक दक्षिण भारतीय रीति-रिवाजों से एक-दूसरे से शादी की थी.
यह भी पढ़ें: SuryaKumar Yadav Net Worth: सूर्यकुमार यादव की संपत्ति जानकर खिसक जाएगी आपके पैरों तले जमीन
सूर्यकुमार यादव और उनकी पत्नी फिलहाल मुंबई में रहते हैं. स्काई और
देवीशा दोनों ही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अपने फैंस को अपनी
गतिविधियों के बारे में अपडेट रखती हैं. देविशा शेट्टी ने अपनी पीठ पर सूर्यकुमार
यादव के नाम का टैटू भी बनवाया है. देवीशा अक्सर स्काई को चीयर करने और आईपीएल की
टीम मुंबई इंडियंस को सपोर्ट करने के लिए स्टेडियम जाती हैं.