राष्ट्रमंडल खेलों (Commonwealth Games 2022) में भारत ने विजयी पथ पर आगे बढ़ते हुए आठवें दिन तक कुल 20 पदक अपने नाम कर लिए हैं. इनमें छह स्वर्ण, सात रजत और सात कांस्य पदक शामिल हैं. इसी के साथ भारत पदक तालिका में सातवें स्थान पर आ गया हैं. अपने पदकों की संख्या और बढ़ाने के लिए कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में शुक्रवार, 5 अगस्त को कुश्ती में बजरंग पुनिया स्वर्ण पदक हासिल करने के लिए अपनी चुनौती पेश करेंगे. उनके अलावा अंशु मलिक, दिव्या काकरान, मोहित ग्रेवाल, दीपक पुनिया और साक्षी मलिक भी आज भारत को पदक जीता सकते हैं. वहीं भारतीय महिला हॉकी टीम आज सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी.

यह भी पढ़े: पैरा पॉवरलिफ्टर सुधीर ने रचा इतिहास, भारत को CWG 2022 का छठा GOLD दिलाया

हिमा दास (Hima Das) आज सेमीफाइनल में ट्रैक पर दिखाई देंगी और बर्मिघम 2022 के फाइनल में पहुंचकर पहली बार स्वर्ण पदक हासिल करना चाहेंगी. बैडमिंटन में पीवी सिंधु और किदांबी श्रीकांत एकल स्पर्धा के क्वार्टर-फाइनल में जगह बनाने के लिए उतरेंगे जबकि लॉन बॉल में लवली चौबे और नयनमोनी सैकिया की भारतीय जोड़ी महिल युगल इवेंट के फाइनल में पहुंचने के लिए खेलेंगी.

राष्ट्रमंडल खेल 2022 में भारत का शुक्रवार, 5 अगस्त का शेड्यूल

एथलेटिक्स

राउंड 1, हीट 2, वूमेंस 100 मीटर हर्डल: ज्योति याराजी – दोपहर 3:06 बजे से

क्वालीफाइंग, वूमेंस लॉन्ग जंप: एंसी सोजन – शाम 4:10 बजे से

राउंड 1, हीट 2, मेंस 4×400 मीटर रिले: अमोज जैकब, नूह निर्मल टॉम, नागनाथन पांडी, मुहम्मद अजमल, मुहम्मद अनस याहिया – शाम 4:19 बजे से

सेमीफाइनल 2, वूमेंस 200 मीटर: हिमा दास – रात 12:53 बजे से (6 अगस्त)

यह भी पढ़े: CWG 2022: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने वेल्स को चटाई धूल, 4-1 से जीतकर सेमीफाइनल में पहुंचे

बैडमिंटन

राउंड ऑफ 16, पुरुष एकल: किदांबी श्रीकांत बनाम डुमिंडु अबेविक्रमा (श्रीलंका) -TBD

राउंड ऑफ 16, पुरुष एकल: लक्ष्य सेन बनाम TBD – TBD

राउंड ऑफ 16, महिला एकल: पीवी सिंधु बनाम हुसीना कोबुगाबे (युगांडा) – TBD

राउंड ऑफ 16, महिला एकल: ईवा कट्टिरजी (साइप्रस) बनाम आकर्षी कश्यप – TBD

राउंड ऑफ 16, पुरुष युगल: चिराग शेट्टी/सात्विक साइराजरंकीरेड्डी बनाम TBD – TBD

राउंड ऑफ 16, महिला युगल: त्रिशा जॉली/गायत्री गोपीचंद बनाम TBD – TBD

हॉकी

महिला सेमीफाइनल: ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत – रात 12:45 बजे से (6 अगस्त)

यह भी पढ़े: CWG 2022: मिचेल स्टार्क के छोटे भाई ने मचाया धमाल, AUS के लिए जीता सिल्वर

लॉन बॉल

क्वार्टर-फाइनल, महिला युगल: इंग्लैंड बनाम भारत – दोपहर 1:00 बजे से

क्वार्टर फाइनल, मेंस फोर्स: भारत बनाम TBD – शाम 4:30 बजे से

सेमी-फाइनल, महिला युगल (यदि भारत क्वालीफाई करता है) – शाम 4:30 बजे से

सेमीफाइनल, मेंस फोर्स (यदि भारत क्वालीफाई करता है) – रात 9:00 बजे से

स्क्वैश

राउंड ऑफ 16, पुरुष युगल: वी सेंथिलकुमार / अभय सिंह बनाम डगलस केम्पसेल / एलन क्लेन (स्कॉटलैंड) – शाम 5:15 बजे से

क्वार्टर-फाइनल, महिला युगल: जोशना चिनप्पा / दीपिका पल्लीकल बनाम होली नॉटन / निकोल बनियन (कनाडा) – रात 10:30 बजे से

क्वार्टर-फाइनल, मिश्रित युगल: दीपिका पल्लीकल/सौरव घोषाल बनाम राचेल ग्रिन्हम/जैक अलेक्जेंडर – रात 12:00 बजे से (6 अगस्त)

यह भी पढ़े: CWG 2022: ऐतिहासिक पदक जीतने वाले एथलीट तेजस्विन शंकर के बारे में जानिए

टेबल टेनिस

राउंड ऑफ 16, मिश्रित युगल: साथियान गणानासेखरन / मनिका बत्रा बनाम ओलाजाइड ओमोटायो / अजोक ओजोमू (नाइजीरिया) – दोपहर 2:00 बजे से

राउंड ऑफ 16, मिक्स्ड डबल्स: लिओंग ची फेंग/हो यिंग (MAS) बनाम अचंता शरत कमल/श्रीजा अकुला –  दोपहर 2:00 बजे से

राउंड ऑफ 16, महिला एकल: तियानवेई फेंग (SGP) बनाम रीथ टेनिसन – दोपहर 3:15 बजे से

राउंड ऑफ 16, महिला एकल: श्रीजा अकुला बनाम चार्लोट केरी (वेल्स) – दोपहर 3:15 बजे से

राउंड ऑफ 16, महिला एकल: मिन्ह्यूंग जी (ऑस्ट्रेलिया) बनाम मनिका बत्रा – दोपहर 3:15 बजे से

राउंड ऑफ 16, पुरुष युगल: अचंता शरत कमल / साथियान गणानाशेखरन बनाम TBD – दोपहर 3:55 बजे से

राउंड ऑफ 32 का राउंड, महिला युगल: मनिका बत्रा / दीया चितले बनाम रियान चुंग / कैथरीन स्पाइसर (TTO) – शाम 4:30 बजे से

राउंड ऑफ 32, पुरुष एकल: फिन लू (ऑस्ट्रेलिया) बनाम शरत कमल – TBD

राउंड ऑफ 32, पुरुष एकल: साथियान गणानाशेखरन बनाम पॉल मैकक्रीरी – TBD

राउंड ऑफ 32, पुरुष एकल: डेरेक अब्रेफा (GHA) बनाम सानिल शेट्टी – TBD

क्वार्टर फाइनल, मिश्रित युगल (अगर भारतीय खिलाड़ी क्वालीफाई करते हैं) – रात 8:30 बजे से

32 का राउंड, महिला युगल: लुसी इलियट / रेबेका प्लास्टो (स्कॉटलैंड) बनाम श्रीजा अकुला / रीथ टेनिसन – TBD

 क्वार्टर-फाइनल, पुरुष युगल (अगर भारतीय खिलाड़ी क्वालीफाई करते हैं) – TBD

क्वार्टर-फाइनल, महिला एकल (अगर भारतीय खिलाड़ी क्वालीफाई करते हैं) – TBD

राउंड ऑफ 16, पुरुष एकल (अगर भारतीय खिलाड़ी क्वालीफाई करते हैं) – TBD

यह भी पढ़े: कौन हैं एथलीट मंजू बाला?

कुश्ती

पहला सत्र – दोपहर 3:00 से 

क्वार्टर फाइनल, रेपेचेज, सेमी फाइनल, पुरुषों का 125 किग्रा: मोहित ग्रेवाल

क्वार्टर फाइनल, रेपेचेज, सेमी फाइनल, पुरुषों का 65 किग्रा: बजरंग पुनिया

क्वार्टर फाइनल, रेपेचेज, सेमी फाइनल, पुरुषों का 86 किग्रा: दीपिका पुनिया

क्वार्टर फाइनल, रेपेचेज, सेमी फाइनल, महिलाओं का 57 किग्रा: अंशु मलिक

क्वार्टर फाइनल, रेपेचेज, सेमी फाइनल, महिलाओं का 62 किग्रा: साक्षी मलिक

क्वार्टर फाइनल, रेपेचेज, सेमी फाइनल, पुरुषों का 68 किग्रा: दिव्या काकरन

यह भी पढ़े: CWG 2022 Boxing: निखत जरीन समेत 3 मुक्केबाजों ने पदक पक्का किया

दूसरा सत्र – रात 09:30 से

कांस्य और स्वर्ण पदक के मुकाबले, महिलाओं का 57 किग्रा (अगर अंशु मलिक क्वालीफाई करती हैं)

कांस्य और स्वर्ण पदक मुकाबले, पुरुषों का 65 किग्रा (अगर बजरंग पुनिया क्वालीफाई करते हैं)

कांस्य और स्वर्ण पदक के मुकाबले, महिलाओं का 62 किग्रा (अगर साक्षी मलिक क्वालीफाई करती हैं)

कांस्य और स्वर्ण पदक के मुकाबले, पुरुषों का 86 किग्रा (अगर दीपक पुनिया क्वालीफाई करते हैं)

कांस्य और स्वर्ण पदक के मुकाबले, महिलाओं का 68 किग्रा (अगर दिव्या काकरन क्वालीफाई करती हैं)

कांस्य और स्वर्ण पदक मुकाबले, पुरुषों की 125 किग्रा (अगर मोहित ग्रेवाल क्वालीफाई करते हैं)