इंग्लैंड (England) के बर्घिंगम (Birmingham) में आयोजित होने वाले Commonwealth Games 2022 का आयोजन 28 जुलाई से 8 अगस्त के बीच किया जाना है. 72 देशों के करीब 4500 एथलीट हिस्सा लेंगे जबकि 19 खेलों में 283 मेडल इवेंट शामिल किए गए हैं.

भारत (India in Commonwealth Games 2022) की ओर से इस साल 215 खिलाड़ियों का दल भेजा जा रहा है. इन खिलाड़ियों में नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) , मीराबाई चानू, लवलीना बोरगोहाईं, पीवी सिंधु (P.V. Sindhu) , साक्षी मलिक, बजरंग पुनिया निखत ज़रीन (Nikhat Zareen) खास तौर पर शामिल हैं.

यह भी पढ़े: कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम घोषित, हरमनप्रीत संभालेंगी कमान

इस बार करीब 24 सालों के बाद कॉमनवेल्थ गेम्स में क्रिकेट खेला जाएगा. इसी तरह और भी कई बातें हैं जो इस साल के राष्ट्रमंडल खेलों को खास बनाती हैं. आइये इन खेलों से जुड़ी ऐसी ही खास बातों को जानते हैं .

1.राष्ट्रमंडल खेल 2022 पहला ऐसा इवेंट होगा, जहां खेलों से किसी भी प्रकार का प्रदूषण नहीं होगा.

2. राष्ट्रमंडल खेल 2022 में 280 अलग-अलग मेडल इवेंट शामिल हैं.

3.राष्ट्रमंडल खेल में पहली बार महिला क्रिकेट के साथ-साथ T20 किक्रेट को शामिल किया गया है.

4. ग्यारह दिनों के खेल के दौरान 286 अलग-अलग सेशन आयोजित किए जाएंगे.

5. सोलोमन आइसलैंड की महिला टीम पहली बार बीच वॉलीबॉल में हिस्सा लेगी. वहीं पुरुषों की प्रतियोगिता में रवांडा, दक्षिण अफ्रीका और मालदीव भी राष्ट्रमंडल खेलों में पहली बार शामिल होंगे.

यह भी पढ़े: राष्ट्रमंडल खेल 2022 किस देश में आयोजित किए जाएंगे

6. राष्ट्रमंडल खेल के लिए लगभग 6,500 एथलीट और टीम के सपोर्ट अधिकारी बर्मिंघम जाएंगे.

7. राष्ट्रमंडल खेलों का आधिकारिक शुभंकर ‘पेरी द बुल’ है, जिसे एक दस वर्ष की छोटी बच्ची ने डिजाइन किया है.

8. राष्ट्रमंडल खेल के दौरान 54 हॉकी मैच होंगे और ये सभी बर्मिंघम यूनिवर्सिटी में आयोजित होंगे.

9. इन खेलों में दो सुपर संडे होंगे, दूसरे सुपर संडे को महिला क्रिकेट T20 फाइनल, नेटबॉल फाइनल और महिला हॉकी फाइनल का मुकाबला खेला जाएगा.

10. किसी बड़ी खेल प्रतियोगिता में पहली बार पुरुषों की तुलना में महिलाओं के लिए अधिक मेडल इवेंट शामिल किए गए हैं.

यह भी पढ़े: बुरे वक्त में दुनिया भर के क्रिकेटर्स विराट कोहली के सपोर्ट में उतरे, देखें

11. राष्ट्रमंडल खेल कुल 15 स्थान पर आयोजित किए जाएंगे, इनमें से 14 स्थान वेस्ट मिडलैंड्स में स्थित हैं.

12. राष्ट्रमंडल खेलों के शुभंकर पेरी (Perry) ने अब तक वेस्ट मिडलैंड्स क्षेत्र के 120 से अधिक स्कूलों का दौरा किया है.

13. राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान लगभग 14,000 वालंटियर हिस्सा लेंगे, जिनका का यह सुनिश्चित करना होगा कि खेल बाधा रहित आयोजित हो.

14. स्कूल ऑफ ज्वैलरी के तीन छात्रों ने पदक, रिबन और बॉक्स डिजाइन किए हैं, जो खेलों के दौरान एथलीटों को दिए जाएंगे.

15. बर्मिंघम के ज्वैलरी क्वार्टर में गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल बनाए जा रहे हैं, जो खिलाड़ियों को दिए जाएंगे.

16. क्वीन्स बैटन रिले 7 अक्टूबर 2021 को शुरू हुई थी और यह 28 जुलाई को अलेक्जेंडर स्टेडियम में बैटन के आने पर समाप्त होगी. रिले कुल 294 दिनों तक चलेगी. रिले लगभग 90,000 मील (140,000 किलोमीटर) की दूरी तय करेगी.

यह भी पढ़े: कपिल देव ने विराट कोहली पर फिर साधा निशाना, इस बार ये सलाह दी

17. खेलों में होने वाली सेरेमनी के लिए 3,500 पोशाकें बनाई जा रही हैं. सेरेमनी के लिए 19,000 लोगों के लिए पोशाक आइटम बनाए जाएंगे जिसमें लगभग 10,000 मीटर कपड़े का उपयोग किया जाएगा.

18. इंग्लैंड में 2,000 से अधिक बैटन बियरर पूरे देश में बैटन ले जाएंगे. वहीं अंतरराष्ट्रीय यात्रा पर बैटन ले जाने वाले 7,500 लोग होंगे.

19. इन खेलों के लिए दस लाख से अधिक टिकट पहले ही बेचे जा चुके हैं और इसके बावजूद टिकट अभी उपलब्ध हैं.