Most runs, most sixes and best batting strike rate in T20 World Cup 2022; टी20 वर्ल्ड कप 2022 16 अक्टूबर से ऑस्ट्रेलिया में शुरू हुआ था. पहले राउंड-1 में 8 टीमों के बीच मुकाबले खेले गए. इसमें से चार टीम- श्रीलंका, नीदरलैंड, आयरलैंड और जिम्बाब्वे ने सुपर-12 में जगह बनाई. जहां ग्रुप-1 में 4 टीमें- ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान और ग्रुप-2 में भारत, पाकिस्तान, साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश पहले से मौजूद थीं. आयरलैंड और श्रीलंका ने ग्रुप-1 में जगह बनाई. वहीं, नीदरलैंड और जिम्बाब्वे ग्रुप-2 में हैं. सुपर-12 के ग्रुप-1 से न्यूजीलैंड और इंग्लैंड ने सेमीफाइनल में जगह बनाई. ग्रुप-2 से भारत और पाकिस्तान की टीमें सेमीफाइनल में पहुंची है. फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को हराकर दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया. आइए देखें टूर्नामेंट में अब तक सबसे ज्यादा रन किस बल्लेबाज के हैं. साथ ही सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट और और सबसे ज्यादा छक्के किसके नाम हैं.
यह भी पढ़ें: इन बल्लेबाजों ने T20 WC में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर जड़ा शतक, देखें पूरी लिस्ट
टी20 वर्ल्ड कप 2022 में सबसे ज्यादा रन (Most runs in T20 World Cup 2022)
प्लेयर मैच रन औसत स्ट्राइक रेट
विराट कोहली 6 296 98.67 136.41
मैक्स ओ दाऊद 8 242 34.57 112.56
सूर्यकुमार यादव 6 239 59.75 189.68
जॉस बटलर 6 225 45.00 144.23
कुसल मेंडिस 8 223 31.86 142.95
यह भी पढ़ें: एकमात्र टीम जिसने 2 बार T20 WC की ट्रॉफी पर किया कब्जा, नाम सुन चौंक जाएंगे!
टी20 वर्ल्ड कप 2022 में सबसे ज्यादा छक्के (Most sixes in T20 World Cup 2022)
प्लेयर रन छक्के
सिकंदर रज़ा 219 11
कुसल मेंडिस 223 10
एलेक्स हेल्स 212 10
सूर्यकुमार यादव 239 9
एंड्रू बलबिर्नी 153 9
यह भी पढ़ें: T20 World Cup में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज, लिस्ट में दो इंडियन
टी20 वर्ल्ड कप 2022 में सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट से रन बनाने वाले बल्लेबाज (Best Batting Strike Rate in T20 World Cup 2022)
प्लेयर रन बेस्ट बैटिंग स्ट्राइक रेट
सूर्यकुमार यादव 239 189.68
फिन एलेन 95 186.27
राशिद खान 57 178.12
शादाब खान 98 168.97
राइली रूसो 141 169.88