Visa Free Countries: विदेश यात्रा के बारे में सोचते समय सबसे पहले दिमाग में पासपोर्ट (Passport) और वीजा (Visa) का ही ख्याल आता है. आप बिना पासपोर्ट के विदेश की यात्रा (Travel) नहीं कर सकते हैं. जिस देश का पासपोर्ट जितना शक्तिशाली होता है, उतने ही अधिक देशों में उसके लोग बिना वीजा के जा सकते हैं. हाल ही में हेनले एंड पार्टनर्स ने वर्ष 2022 के सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट की नवीनतम रैंकिंग सूची जारी की है.

यह भी पढ़ें: भारत के इस राज्य में स्थित है अनोखा मंदिर, जहां 1000 साल से हो रही बिल्लियों की पूजा

लिस्ट में जापान का पासपोर्ट सबसे पॉवरफुल माना जाता है, उसके बाद सिंगापुर और दक्षिण कोरिया का स्थान है. जापानी पासपोर्ट धारक 193 देशों में बिना वीजा के प्रवेश कर सकते हैं. सिंगापुर और दक्षिण कोरिया के पासपोर्ट धारक बिना वीजा के 192 देशों की यात्रा कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश का ये बेहद अनोखा रेलवे स्टेशन, जहां दो जिलों में खड़ी होती है एक ही ट्रेन

भारत इस सूची में 87वें स्थान पर है. भारतीय पासपोर्ट रखने वाले लोग दुनिया के 60 देशों में बिना वीजा के जा सकते हैं. यहां बता दें कि कुछ देश भारतीय पासपोर्ट धारक को वीजा ऑन अराइवल की सुविधा देते हैं यानी वहां पहुंचने पर वीजा जारी किया जाता है. इनमें थाईलैंड, इंडोनेशिया, मालदीव और श्रीलंका शामिल हैं. अफ्रीका के 21 देश भारतीयों को वीजा ऑन अराइवल की सुविधा देते हैं. आइए जानते हैं उन 60 देशों के बारे में जहां भारतीय बिना वीजा के प्रवेश कर सकते हैं.

-कुक आइलैंड

-फिजी

-मार्शल आइलैंड

-माइक्रोनीशिया

-नियू

-पलाउ आइलैंड

-समाओ

-तुवालू

-वनुआटू

-ईरान

-जॉर्डन

-ओमान

-कतर

-अल्बानिया

-सर्बिया

-बारबाडोस

-ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड

-डोमिनिका

-ग्रेनेडा

-हैती

-जमैका

-मोंटेसेराट

-सेंट किट्स एंड नेविस

-सेंट विंसेट एंड ग्रेनेजियन्स

-त्रिनिदाद और टोबैगो

-कंबोडिया

-इंडोनेशिया

-भूटान

-सैंट लुसिया

-लाओस

-मकाओ

-मालदीव

-म्यांमार

-नेपाल

-श्रीलंका

-थाईलैंड

-तिमोर-लेस्ते

-बोलीविया

-गैबॉन

-गिनी-बिसाऊ

-मेडागास्कर

-मॉरिटानिया

-मॉरीशस

-मोजाम्बिक

-रवांडा

-सेनेगल

-सेशल्स

-सिएरा लियोन

-सोमालिया

-तंजानिया

-टोगो

-ट्यूनीशिया

-युगांडा

-इथोपिया

-ज़िम्बाब्वे

-केप वर्डे आइलैंड

-कोमोरो आइलैंड

-एल साल्वाडोर

-बोत्सवाना

-बुरुंडी