होली (Holi) के त्यौहार को बहुत धूम-धाम के साथ मनाया जाता है. होली का अधिकतर लोग बेसब्री से इंतजार करते है. फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि को होलिका दहन होगा और उसके अगले दिन रंग वाली होली खेली जाएगी. होली त्यौहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है. आपको जानकारी के लिए बता दें कि इस बार 17 मार्च 2022, गुरुवार को होलिका दहन होगा. तो वहीं 18 मार्च, 2022 को रंगों वाली होली होगी.

यह भी पढ़ें: क्या है लठमार होली? बरसाना में हुई इसकी शुरुआत, देंखे वीडियो

माना जाता है कि इस दिन आपको पूजा करने से कई लाभ मिलते हैं और घर में सुख-शांति आती है.होलिका दहन के दिन होलिका की पूजा की जाती है और इस दिन किए गए कुछ खास उपाय खूब लाभ देते हैं. होलिका की पूजा शुभ मुहूर्त में करनी चाहिए और पूजा के दौरान कुछ नियमों का पालन जरूर करना चाहिए.

होलिका दहन के दिन होलिका की पूजा की जाती है.  

यह भी पढ़ें: Holi 2022: होलिका दहन पर करें ये 4 आसान उपाय, दूर होगी आर्थिक परेशानी

धर्म-शास्‍त्रों में कुछ खास लोगों को होलिका दहन की आग को देखने की सख्‍त मनाही की गई है. नवविवाहित स्त्रियों को जलती हुई होलिका को नहीं देखनी चाहिए. इसके पीछे की वजह है कि होलिका की अग्नि को लेकर माना जाता है कि आप पुराने साल को जला रहे हैं. यानी पुराने साल के शरीर को जला रहे हैं. इसी वजह से नवविवाहित महिलाओं के लिए होलिका की अग्नि को देखना सही नहीं माना जाता है. यह उनके वैवाहिक जीवन के लिए ठीक नहीं होता हैइस 

इस साल रंग वाली होली 18 मार्च को खेली जाएगी. 

यह भी पढ़ें: होली के दिन वास्तु की इन बातों का जरूर रखें ध्यान, होगी पैसों की बारिश

क्या हैं होलिका दहन पर शुभ योग?

17 मार्च, 2022 – होलिका दहन दिन गुरुवार

होलिका दहन मुहूर्त- रात 9.06 बजे से लेकर 10.16 बजे तक.

18 मार्च, 2022- रंग वाली होली दिन शुक्रवार.

होली पर वृद्धि योग, अमृत सिद्धि योग, सर्वार्थ सिद्धि योग और ध्रुव योग बन रहे हैं. वृद्धि योग में जो भी काम आप करेंगे आपको उसका लाभ मिलेगा. यह योग व्यापार के लिए उत्तम है. सर्वार्थ योग में अच्छे कामों का पुण्य मिलता है. इसके साथ ही ध्रुव योग से चंद्रमा और सभी राशियों पर अच्छा प्रभाव होगा. इस साल होली पर बुध-गुरु आदित्य योग भी बन रहे हैं. जिसमें होलिका की पूजा करने से घर, परिवार में सुख-शांति बनी रहती है.

यह भी पढ़ें: होली पर अपने मेहमानों को खिलाएं नारियल के लड्डू, जानें क्या है रेसिपी