योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में लगातार दूसरी बार शपथ ली. OBC नेता केशव प्रसाद मौर्य और ब्राह्मण नेता ब्रजेश पाठक ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली. इसके बाद कैबिनेट मंत्री के रूप में सुरेश खन्ना, स्वतंत्र देव सिंह, बेबी रानी मौर्य, लक्ष्मी नारायण चौधरी, जयवीर सिंह, धर्मपाल सिंह, नंद गोपाल गुप्ता नंदी, भूपेंद्र सिंह चौधरी, अनिल राजभर, जितिन प्रसाद, राकेश सचान, अरविंद कुमार शर्मा, योगेंद्र उपाध्याय, आशीष पटेल, संजय निषाद शपथ ले रहे हैं.

यह भी पढ़ें: कौन हैं ब्रजेश पाठक? बने यूपी के उपमुख्यमंत्री

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)- नितिन अग्रवाल, कपिलदेव अग्रवाल, रवीन्द्र जायसवाल, संदीप सिंह, गुलाब देवी, गिरीश चंद्र यादव, धर्मवीर प्रजापति, असीम अरुण, जेपीएस राठौर, दयाशंकर सिंह, नरेंद्र कश्यप, दिनेश प्रताप सिंह, अरुण कुमार सक्सेना, दयाशंकर मिश्र दयालु.

राज्य मंत्री- मयंकेश्वर सिंह, दिनेश खटिक, संजीव गौड़, बलदेव सिंह ओलख, अजीत पाल, जसवंत सैनी, रामकेश निषाद, मनोहर लाल मन्नू कोरी, संजय गंगवार, बृजेश सिंह, केपी मलिक, सुरेश राही, सोमेंद्र तोमर, अनूप प्रधान, प्रतिभा शुक्ला, राकेश राठौर, रजनी तिवारी, सतीश शर्मा, दानिश आजाद अंसारी, विजय लक्ष्मी गौतम.

नए मंत्रियों की लिस्ट में कई बड़े नाम गायब हैं. इसमें दिनेश शर्मा, महेंद्र सिंह, सिद्धार्थ नाथ सिंह, मोहसिन रजा, मुकुट बिहारी वर्मा और श्रीकांत शर्मा जैसे बड़े नाम शामिल हैं. 

यह भी पढ़ें: कौन हैं बेबी रानी मौर्य?

यूपी चुनाव 2022 में 403 विधानसभा सीटों में से बीजेपी गठबंधन ने 273 सीटों पर जीत हासिल की. इसमें बीजेपी को 255 और उसके 2 सहयोगी दल अपना दल (सोनेलाल) को 12 और निषाद पार्टी को 6 सीटें मिली. वहीं, सपा के गठबंधन ने 125 सीटों पर जीत हासिल की. इसमें से सपा को 111, उसके सहयोगी राष्ट्रीय लोकदल को 8 और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी को 6 सीटों पर विजय प्राप्त हुई. अगर बसपा की बात करें तो उन्होंने सिर्फ एक सीट पर जीत हासिल की. वहीं, कांग्रेस को 2 सीट मिली और 2 सीट अन्य के खाते में आई.

यह भी पढ़ें: बीरभूम हिंसा: राज्यसभा में रो पड़ीं BJP सांसद रूपा गांगुली, कहा- बंगाल रहने लायक नहीं रह गया