Movies Releasing in October 2023: हर साल भारत में हजारों फिल्में रिलीज होती हैं. इनमें से कुछ बहुत अच्छी कमाई कर जाती हैं, कुछ ठीक-ठाक कमाई करती हैं तो कई फ्लॉप हो जाती हैं. दशकों से ऐसा दस्तूर चलता आ रहा है. गुरुवार या शुक्रवार के दिन थिएटर्स में फिल्में लगती हैं और वीकेंड पर फिल्में लोगों का मनोरंजन करती हैं. साल 2023 का दसवां महीना अक्टूबर बस कुछ ही दिनों में दस्तक देने वाला है. अक्टूबर 2023 में भी एक से बढ़कर एक फिल्में थिएटर्स में आएंगी और बॉक्स ऑफिस पर हर फिल्म अपने कलेक्शन के लिए संघर्ष करेगी. सितंबर 2023 में तो जवान ने हजार करोड़ की कमाई करके रिकॉर्ड बना लिया है. अब अक्टूबर 2023 में भी कई सारी फिल्में आकर नये-नये रिकॉर्ड्स बनाएंगी.
यह भी पढ़ें: Mark Antony Box Office Collection Day 11: ‘मार्क एंटनी’ की कमाई में हो रही बढ़ोतरी, जानें ताजा आंकड़े
अक्टूबर 2023 में रिलीज होंगी कई फिल्में (Movies Releasing in October 2023)
अगस्त का महीना सनी देओल की फिल्म गदर 2 और आयुष्मान खुराना की फिल्म ड्रीम गर्ल 2 का था. इसके बाद सितंबर 2023 का महीना शाहरुख खान की फिल्म जवान के नाम रहा. अभी भी फिल्म थिएटर्स में अच्छी कमाई कर रही है. अक्टूबर के महीने में सनी देओल के छोटे बेटे फिल्म से डेब्यू कर रहे तो वहीं अक्षय कुमार की अहम फिल्म भी आने वाली है. चलिए आपको अक्टूबर 2023 में आने वाली फिल्मों की पूरी लिस्ट अंकतालिका के जरिए बताते हैं.
रिलीज की तारीख | फिल्म का नाम | भाषा | निर्देशक | कलाकार |
5 अक्टूबर 2023 | दोनो (Dono) | हिंदी | अवनीश एस बरजात्या | राजवीर देओल और पलोमा ढिल्लन |
6 अक्टूबर 2023 | मिशन रानीगंज (द ग्रेट इंडियन रेस्क्यू) | हिंदी | टीनू सुरेश देसाई | अक्षय कुमार, परिणीति चोपड़ा, रवि किशन, कुमुद मिश्रा और पवन मल्होत्रा |
6 अक्टूबर 2023 | थैंक्यू फॉर कमिंग | हिंदी | करन बुलानी | भूमि पेडनेकर, शहनाज गिल, शिबानी बेदी, अनिल कपूर और करन कुंद्रा |
13 अक्टूबर 2023 | बॉम्बे | हिंदी | संजय निरंजन | गवी चहल, दीपशिखा नागपाल और दानिश भट्ट |
13 अक्टूबर 2023 | भगवान भरोसे | हिंदी | शिलादित्य बोरा | विनय पाठक, श्रीकांत वर्मा और सतेंद्र सोनी |
13 अक्टूबर 2023 | Darranchhoo | हिंदी | भारत रत्न | करन पटेल, आशुतोष राणा और मनोज जोशी |
19 अक्टूबर 2023 | Leo | तमिल, तेलुगू और हिंदी | लोकेश कनागराज | विजय थलापति, त्रिषा कृष्णनन, संजय दत्त, सूर्या और अर्जुन सरजा |
20 अक्टूबर 2023 | गणपत पार्ट वन | हिंदी | विकास बहल | टाइगर श्रॉफ, कृति सेनन, एली अवराम और अमिताभ बच्चन |
20 अक्टूबर 2023 | टाइगर नागेश्वर राव | तेलुगू, तमिल, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी | वमसी कृष्णा नायडू और वमसी कृष्णा अकेला | रवि तेजा, नुपुर सेनन, गायत्री भारद्वाज, रेनू देसाई, जॉन अब्राहम और कृति सेनन |
20 अक्टूबर 2023 | यारियां 2 | हिंदी | राधिका राव और विनय सप्रू | दिव्या खोसला कुमार, प्रिया प्रकाश वॉरियर, मिजान जाफरी, पियर्ल वी पुरी |
20 अक्टूबर 2023 | तेजस | हिंदी | सर्वेश मेवरा | कंगना रनौत, अंशुल चौहान, वरुण मित्रा |
27 अक्टूबर 2023 | 12th फेल | हिंदी | विधु विनोद चोपड़ा | पलक लालवानी, विक्रांत मैसी, संजय बिस्नोई, सुकुमार तुडू |
27 अक्टूबर 2023 | आंख मिचोली | हिंदी | उमेश शुक्ला | परेश रावल, शरमन जोशी और अभिमन्यू दसानी |
आपकी जानकारी के लिए बता दें, यहां बताई गईं फिल्मों की रिलीज डेट ट्रेलर, टीजर या पोस्टर के मुताबिक बताई गई हैं. ऐसा भी हो सकता है कि किसी फिल्म की रिलीज डेट में कोई बदलाव हो जाए तो किसी भी फिल्म को देखने से पहले उसका स्टेटस किसी ऑनलाइन फिल्म टिकट बुकिंग वेबसाइट या एप्लीकेशन पर देख सकते हैं. इससे आपके मनोरंजन में कोई खलल नहीं पड़ेगा और आप अपने दोस्तों, परिवार और लव वन्स के साथ फिल्मों का आनंद ले सकेंगे.
यह भी पढ़ें: Jawan Box Office Collection Day 19: हजार करोड़ के बेहद करीब है ‘जवान’, जानें अब तक की कमाई