हर साल भादो माह की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को आने वाला जन्माष्टमी (Krishna Janmashtami 2022) का त्योहार इस साल 19 अगस्त को मनाया जाएगा. भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का यह पर्व देशभर में बड़े ही उल्लास के साथ मनाया जाता है. इस दिन मंदिरों और घरों में लोग बाल गोपाल की झांकियां सजाते हैं. इसके साथ ही इस दिन व्रत रखा जाता है. ऐसा माना जाता है कि भगवान कृष्ण जिससे प्रसन्न हो जाएं उनके जीवन में हमेशा धन-धान्य, सुख-समृद्धि रहती है.

यह भी पढ़ें: Krishna Janmashtami bank holiday: जन्माष्टमी पर किस राज्य में किस दिन बैंक रहेंगे बंद, जानें

जन्माष्टमी के दिन राशि के अनुसार, बाल गोपाल (krishna) को भोग अर्पित करने से मनचाहा फल मिलता है. आइए जानते हैं श्रीकृष्ण की कृपा पाने के लिए किन राशि के लोगों को किस प्रकार का भोग (janmashtami bhog according to zodiac signs) अर्पित करना चाहिए.

मेष राशि

मंगल ग्रह को मेष राशि का स्वामी बताया गया है, इसलिए कृष्ण जन्माष्टमी पर मेष राशि के व्यक्ति कृष्ण जन्म के बाद स्नान कर शुद्ध हो जाएं. इसके बाद श्री कृष्ण का ध्यान करने के बाद उन्हें लाल रंग की पोशाक पहनाएं और माखन-मिश्री का भोग लगाएं.

वृष राशि

वृषभ राशि के स्वामी शुक्र देव हैं इसलिए कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर वृषभ राशि के व्यक्तियों को भगवान कृष्ण का चांदी के वर्क से श्रृंगार कर उन्हें माखन का भोग लगाना चाहिए. इस दिन विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ भी करना चाहिए.

यह भी पढ़ें: Janmashtami 2022: श्रीकृष्ण ने राधा से शादी क्यों नहीं की? जानें वजह

मिथुन राशि

मिथुन राशि के स्वामी बुध देव हैं इसलिए कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर मिथुन राशि के व्यक्ति कान्हा के जन्म के बाद लहरिया वस्त्र पहनाएं और उनको दही का भोग लगाएं. इसके साथ ही इस राशि के लोगों को कृष्ण चालीसा का पाठ करना चाहिए.

कर्क राशि

भगवान कृष्ण ने जन्माष्टमी पर चंद्रवंश में ही जन्म लिया था और कर्क राशि के स्वामी भी चंद्र देव हैं इसलिए कर्क राशि के व्यक्ति कान्हा के जन्म के बाद उन्हें सफेद रंग की पोशाक पहना कर उनका श्रृंगार करें और कान्हा जी को दूध व केसर का भोग लगाएं.

सिंह राशि

सिंह राशि के स्वामी सूर्य देव हैं इसलिए कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर सिंह राशि के व्यक्ति कान्हा जी को गुलाबी रंग की पोशाक पहनाएं और उनको माखन मिश्री का भोग लगाएं.

यह भी पढ़ें: Janmashtami 2022: बेहद प्रिय हैं लड्डू गोपाल को ये 5 चीजें, पूजा में जरूर करें शामिल

कन्या राशि

कन्या राशि के स्वामी बुध देव को बताया गया है इसलिए कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर कन्या राशि के व्यक्ति कान्हा जी के जन्म के बाद हरे रंग की पोशाक पहनाएं और उनको मेवे की बर्फी का भोग लगाएं और इसके साथ ही कृष्ण चालीसा का पाठ करें.

तुला राशि

तुला राशि के स्वामी शुक्र देव हैं इसलिए कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर तुला राशि के व्यक्ति भगवान कृष्ण का गुलाबी या फिर केसरिया रंग की पोशाक पहनाएं और उनको माखन मिश्री का भोग लगाएं.

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल ग्रह हैं इसलिए कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर वृश्चिक राशि के व्यक्ति पंचामृत से कृष्ण का अभिषेक करें और कान्हा जी को लाल रंग की पोशाक पहनाएं इस दिन कान्हा जी को मावा, माखन, या घी अर्पित करें.

यह भी पढ़ें: कृष्ण जन्माष्टमी पर मां लक्ष्मी को ऐसे करें प्रसन्न, आर्थिक तंगी होगी दूर

धनु राशि

धनु राशि के स्वामी बृहस्पति देव हैं इसलिए कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर धनु राशि के व्यक्ति कान्हा के जन्म के बाद पीले रंग की पोशाक पहनाएं और साथ में बांसुरी भी रखें. जन्माष्टमी पर कान्हा जी को पीली मिठाई का भोग लगाएं.

मकर राशि

मकर राशि के स्वामी शनिदेव हैं और शनिदेव भगवान कृष्ण के आराध्य हैं इसलिए कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर मकर राशि के व्यक्ति कान्हा को नारंगी रंग की पोशाक पहनाएं और मिश्री का भोग लगाएं.

कुंभ राशि

कुंभ राशि के स्वामी भी शनिदेव ही हैं इसलिए कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर कुंभ राशि के व्यक्ति कान्हा को नीले रंग की पोशाक पहनाएं और बालूशाही का भोग लगाएं. इसके साथ ही विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें.

यह भी पढ़ें: Janmashtami vrat vidhi 2022: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की व्रत विधि यहां जानें

मीन राशि

मीन राशि के स्वामी बृहस्पति देव हैं इसलिए कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर मीन राशि के व्यक्ति कान्हा को पीतांबरी वस्त्र पहनाएं और चंदन का तिलक लगाएं. मीन राशि के लोग कान्हा जी को केसर और मावे की बर्फी का भोग लगाएं.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. ओपोई इसकी पुष्टि नहीं करता है.)