Sourav Ganguly Delhi Capitals; टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली आईपीएल में बतौर एडमिनिस्ट्रेटर वापसी करने वाले हैं. खबर है कि वह दिल्ली कैपिटल्स में डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट का पद संभालेंगे. गांगुली ने पिछले साल अक्टूबर में BCCI के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया था. गांगुली दिल्ली कैपिटल्स फ्रेंचाइज से सम्बंधित अन्य क्रिकेट टीमों के कामकाज पर भी नजर रखेंगे. यानी वह दिल्ली कैपिटल्स के साथ-साथ ILT20 की टीम दुबई कैपिटल्स और साउथ अफ्रीका टी20 लीग की टीम प्रिटोरिआ कैपिटल्स की भी जिम्मेदारियां संभालेंगे.  

यह भी पढ़ें: Urvashi Rautela की मां ने Rishabh Pant के लिए मांगी दुआ, तो लोग बोले- दामाद जी…

PTI ने सूत्र के हवाले से बताया है, “हां, सौरव इस साल से दिल्ली कैपिटल्स के साथ वापस आ जाएंगे. इसको लेकर सभी औपचारिकताएं हो गई हैं. उन्होंने पहले फ्रेंचाइजी के साथ काम किया है, ओनर्स के साथ उनके अच्छे सम्बन्ध हैं और अगर उन्होंने आईपीएल में काम किया होता तो वह दिल्ली कैपिटल्स के ही साथ होते.”

यह भी पढ़ें: Jasprit Bumrah Returns: श्रीलंका सीरीज से पहले भारतीय टीम में शामिल हुए जसप्रीत बुमराह

सौरव गांगुली को 2019 में BCCI अध्यक्ष के रूप में चुने जाने के बाद दिल्ली कैपिटल्स के मेंटर का पद छोड़ना पड़ा था. उन्होंने तीन साल तक BCCI का अध्यक्ष पद संभालने के बाद 2022 में कार्यालय छोड़ दिया था. 

यह पुष्टि नहीं हुई है कि जीएमआर और जेएसडब्ल्यू समूहों के को-ओनर वाली फ्रेंचाइजी में गांगुली की कोई अल्पमत हिस्सेदारी होगी या नहीं. गांगुली 2019 में फ्रेंचाइजी के साथ अपने कार्यकाल के दौरान दिल्ली कैपिटल्स के मेंटर थे.

यह भी पढ़ें: जयदेव उनादकट ने पहले ही ओवर में झटकी हैट्रिक, महज 39 रन देकर चटकाए 8 विकेट

यह कयास लगाया जा सकता है कि दिल्ली कैपिटल्स की हालिया नीलामी में मुख्य कोच रिकी पॉन्टिंग और गांगुली दोनों के इनपुट थे. गांगुली और पॉन्टिंग दो सबसे तेज क्रिकेट दिमाग हैं लेकिन यह देखना दिलचस्प होगा कि दोनों आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के प्रदर्शन को कितना बेहतर बना पाते हैं. 

बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत कार एक्सीडेंट का शिकार हो गए हैं. उनका आईपीएल 2023 में खेल पाना लगभग नामुमकिन माना जा रहा है. 

यह भी पढ़ें: IND vs SL Squad: शिखर धवन का करियर खत्म? प्रदर्शन या कुछ और ही है वजह, जानें

दिल्ली कैपिटल्स स्क्वॉड: ऋषभ पंत (कप्तान), डेविड वार्नर, पृथ्वी शॉ, रिपल पटेल, रोवमैन पॉवेल, सरफराज खान, यश ढुल, मिचेल मार्श, ललित यादव, अक्षर पटेल, एनरिच नोर्त्जे, चेतन साकरिया, कमलेश नागरकोटी, खलील अहमद, लुंगी एनगिडी, मुस्तफिजुर रहमान, अमन खान, कुलदीप यादव, प्रवीण दुबे, विक्की ओस्तवाल।

यह भी पढ़ें: ऋषभ पंत की कार का एक्सीडेंट कैसे हुआ? क्रिकेटर ने खुद बताई वजह