इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2022) में 33वां गुरुवार को मुकाबला मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के बीच खेला गया. इस मैच में चेन्नई ने मुंबई को 3 विकेट से हरा दिया. महेंद्र सिंह धोनी ने आखिरी ओवर में आतिशी पारी खेली. मुंबई ने चेन्नई को जीतने के लिए 156 रनों का टारगेट दिया, जिसे चेन्नई ने 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया.

यह भी पढ़ें: इस खबर को पढ़कर रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह के फैंस का सीना चौड़ा हो जाएगा

मुंबई के कम स्कोर से लगा था कि, चेन्नई आसानी से जीत हासिल कर लेगी लेकिन मुंबई की ओर से डेनियल सेम्स ने चेन्नई के बल्लेबाजों पर कहर ढा दिया. वहीं, उनका साथ जयदेव ने भी दिया. लेकिन मुंबई को जीता नहीं सके. इसके साथ ही मुंबई को लगातार सातवें मैच में शिकस्त मिली. वहीं, चेन्नई ने टूर्नामेंट में दूसरी जीत हासिल की.

यह भी पढ़ें: IPL 2022 CSK vs MI: धोनी ने फिनिश किया मैच, मुंबई को सातवें मैच में भी मिली शिकस्त

आईपीएल के इस सीजन में चेन्नई के खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी शानदार प्रदर्शन कर रहे है. उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल 2022 के लास्ट गेंद पर चौका जड़कर चेन्नई सुपर किंग्स को 3 विकेट से जीत दिलाई. टीम को लास्ट 4 गेंद पर 16 रनों की जरूरत थी.धोनी ने पहले जयदेव उनादकट की गेंद पर छक्का और फिर चौका लगाया. इसके बाद 2 रन और लास्ट गेंद पर चौका लगाकर धोनी ने चेन्नई को इस सीजन की दूसरी जीत दिलाई. धोनी के इस शानदार प्रदर्शन को लेकर सोशल मीडिया पर उनकी की जमकर तारीफ हो रही है.

यह भी पढ़ें: CSK में आया U19 WC में तहलका मचाने वाला पेसर, करता है मलिंगा जैसी बॉलिंग

रैना ने कहा- इस पारी की जरूरत थी

महेश भूपति भी माही फैन

एम एस डी