इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का पहला सीजन खेल रही गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) और 2008 की चैंपियन राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) ने आईपीएल 2022 के फाइनल (IPL 2022 FIinal) में जगह बना ली है. 

जहां पहले क्वालीफायर में गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को हराकर फाइनल का टिकट कटाया था, वहीं राजस्थान रॉयल्स ने शुक्रवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) को 7 विकेट से पटखनी देकर फाइनल में जगह बनाई. आइए इस मैच से जुड़ी हर एक बात जान लेते हैं. 

यह भी पढ़ें: IPL 2022 Prize Money: आईपीएल विनर पर होगी धनवर्षा, जानें किसे क्या मिलेगा

IPL 2022 फाइनल कब खेला जाएगा (IPL 2022 final match date)

IPL 2022 का फाइनल मुकाबला 29 मई को खेला जाना है. ये मुकाबला गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच होगा. 

यह भी पढ़ें: एक IPL सीजन में 973 रन के ‘विराट’ रिकॉर्ड से कितनी दूर जॉस बटलर?

IPL 2022 फाइनल की टाइमिंग (IPL 2022 final match time)

गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल 2022 का फाइनल मुकाबला 29 मई को शाम 8 बजे से खेला जाएगा. इस मैच की टाइमिंग बाकी मैचों से अलग है. आईपीएल 2022 के बाकी सभी मैच साढ़े 7 बजे से खेले गए थे. 

यह भी पढ़ें: VIDEO: IPL सुरक्षा में हुई बड़ी चूक, विराट कोहली को शख्स ने किया परेशान

IPL 2022 किस स्टेडियम में खेला जाएगा (IPL 2022 final stadium)

आईपीएल 2022 का फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. इससे पहले इस मैदान पर इस सीजन में सिर्फ एक मुकाबला खेला गया है. राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच इस मैदान पर 27 मई को क्वालीफ़ायर 2 मुकाबला खेला गया था, जिसमें राजस्थान रॉयल्स ने 7 विकेट से जीत दर्ज की. 

यह भी पढ़ें: IPL 2022: पूरे टूर्नामेंट बटलर के सिर सजा रहा ऑरेंज कैप,अब कोई दावेदार नहीं

यह भी पढ़ेंः कौन हैं Lara, जोस बटलर को बताया अपना दूसरा पति!