इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 की तैयारियां जोरों पर हैं. सभी टीमें एक-एक कर मुंबई पहुंचने लगी हैं. मुंबई के तीन मैदानों पर आईपीएल के मैच आयोजित किए जाने हैं. इसी बीच खबर आई है कि महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार की रात में दिल्ली कैपिटल्स की बस पर हमला किया है. 

MNS कार्यकर्ताओं ने दिल्ली कैपिटल्स की बस के साथ तोड़फोड़ की है. इस बस का इस्तेमाल दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ियों को यहां से वहां आने ले जाने के लिए किया जाना था. 

यह भी पढ़ें: IPL 2022: चोटिल सूर्यकुमार यादव को लेकर मुंबई इंडियंस के लिए आई बेहद बुरी खबर

मुंबई के कोलाबा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है, जिसके बाद मुंबई पुलिस ने प्रशांत गांधी, संतोष जाधव और एक अन्य व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है. ANI ने बताया कि 5-6 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 143,147,149,427 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है.

स्थानीय बस व्यापारियों की कथित रूप से अनदेखी करने के लिए MNS की परिवहन शाखा महाराष्ट्र वहाटुक सेना द्वारा हमला किया गया था. सूत्रों का कहना है कि MNS कार्यकर्ता नाराज थे क्योंकि आईपीएल खिलाड़ियों को लेने और छोड़ने का ठेका एक स्थानीय व्यापारी को नहीं दिया गया था.

यह भी पढ़ें: IPL 2022 में हुई शेन वॉटसन की एंट्री, इस टीम के साथ जुड़े

राज ठाकरे के नेतृत्व वाली MNS का 2006 में अपनी स्थापना के बाद से हमेशा ‘मराठी-पहले’ का एजेंडा रहा है. 

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के कार्यकर्ताओं ने ताज होटल के पास खड़ी बसों में तोड़फोड़ की. आरोप है कि आईपीएल में टीमों ने बस का कॉन्ट्रैक्ट दिल्ली की कंपनी को दिया है, जबकि इनकी मांग है कि ये लोकल यानी महाराष्ट्र की कंपनी को देना चाहिए.

मुंबई के तीन अलग-अलग स्टेडियम में आईपीएल के कुल 55 लीग मैच खेले जाएंगे. यहां सीसीआई, डीवाई पाटिल और वॉनखेड़े मैदान में ये मैच होने हैं, उससे पहले मुंबई के अलग-अलग होटल में सभी टीमें इकट्ठा हो गई हैं. दिल्ली कैपिटल्स का पहला मैच 27 मार्च को खेला जाना है, जो मुंबई इंडियंस के खिलाफ होगा.

यह भी पढ़ें: IPL 2022 को लेकर BCCI का बड़ा ऐलान, गलती पर मिलेगी बड़ी सजा