जॉली ट्रीसा और गायत्री गोपीचंद की भारतीय महिला युगल जोड़ी ने रविवार को बर्मिंघम में चल रहे राष्ट्रमंडल खेलों 2022 में महिला युगल बैडमिंटन में कांस्य पदक जीता.

यह भी पढ़ें:  CWG 2022: बॉक्सर सागर अहलावत ने जीता रजत पदक, कुल पदक हुए 55

जॉली ट्रीसा और गायत्री गोपीचंद की
भारतीय जोड़ी ने ऑस्ट्रेलिया की वेंडी हुआन-यू चेन और ग्रोन्या सोमरविले को 21-15,
21-18 से हराया. ऐस शटलर जॉली और गोपीचंद मैच के
दौरान अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन में थे क्योंकि उन्होंने पहले गेम में अपने
प्रतिद्वंद्वी को 21-15 से हराया और वास्तव में ऑस्ट्रेलियाई
टीम को कोई फायदा नहीं होने दिया.

यह भी पढ़ें: CWG 2022 medal tally: कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 की पदक तालिका, देखें भारत के मेडल

ऑस्ट्रेलियाई जोड़ी ने मैच के दूसरे
गेम में कड़ी टक्कर दी लेकिन भारतीय जोड़ी के आगे हल्के साबित हुए. जॉली और गोपीचंद
ने दूसरे गेम में सीधे सेटों में 21-15, 21-18 से कांस्य पदक जीता.

यह भी पढ़ें:CWG 2022: किदांबी श्रीकांत ने बैडमिंटन पुरुष एकल में जीता ब्रॉन्ज, कुल पदक हुए 51 

इससे पहले, भारतीय शटलर किदांबी श्रीकांत ने राष्ट्रमंडल खेलों 2022 में पुरुष एकल कांस्य पदक मैच में जिया हेंग ते के खिलाफ 21-15,
21-18 से जीत दर्ज की थी.

यह भी पढ़ें: CWG 2022: ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम ने भारत को 9 रनों से दी मात, इंडिया के हाथ लगा सिल्वर

टेबल टेनिस में, शरत कमल
ने श्रीजा के साथ मिश्रित युगल में स्वर्ण पदक जीता. वर्तमान में, भारत 55
पदक जीतने में सफल रहा है, जिसमें 18 स्वर्ण, 15 रजत और 22 कास्य पदक शामिल हैं. टेबल
टेनिस में आज भी कई पदक आने की उम्मीद है. अचंता शरत कमल एकल स्वर्ण पदक के लिए
खेलेंगी. वही डबल ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु, लक्ष्य सेन और पुरुष युगल जोड़ी सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग
शेट्टी अपने-अपने बैडमिंटन स्पर्धाओं के फाइनल में खेलेंगे. वही पुरुष हॉकी टीम भी
फाइनल में अपना दमखम दिखाएगी.