कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में आज 6 अगस्त को कुश्ती (Wrestling) में भारत का स्वर्णिम सफर जारी रखने के लिए विनेश फोगाट, पूजा गहलोत, रवि कुमार दहिया,नवीन और दीपक नेहरा मैट पर दांव आजमाएंगे. एथलेटिक्स (Athletics) में अविनाश साबले, मंजू बाला और भावना जाट स्वर्ण पदक ला सकते हैं. वहीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नजरें भी फाइनल जीतने पर होगी. स्टार शटलर पीवी सिंधु, भारतीय सनसनी दुती चंद, ढिंग एक्स्प्रेस हिमा दास (Hima Das) और मुक्केबाजी में मौजूदा विश्व चैंपियन निकहत जरीन एक्शन में होंगी.

बता दें कि निकहत ने पहले ही सेमीफाइनल में जगह बनाकर कांस्य पदक पर कब्जा कर लिया है. वहीं मुक्केबाज अमित पंघाल भी दूसरी बार CWG के फाइनल में पहुंचना चाहेंगे. लॉन बॉल में पुरुष टीम CWG 2022 में स्वर्ण पदक जीतने के इरादे से उतरेगी. महिला हॉकी टीम को सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हार मिली. अब भारतीय महिला क्रिकेट टीम इंग्लैंड को शिकस्त दे कर गोल्ड मेडल अपने नाम करना चाहेगी. इसके अलावा भारतीय पुरुष हॉकी टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत के लिए गोल्ड लाने के मकसद से आज सेमीफाइनल मैच खेलेगी. 

यह भी पढ़े: CWG 2022: भारत को मिला 26वां पदक, मोहित ग्रेवाल ने कुश्ती में जीता ब्रॉन्ज

राष्ट्रमंडल खेल 2022 में भारत का शनिवार, 6 अगस्त का शेड्यूल

एथलेटिक्स

फाइनल, महिलाओं की 10000 मीटर रेसवॉक: भावना जाट – दोपर 3:00 बजे से

फाइनल, पुरुषों का 3000 मीटर स्टीपलचेज: अविनाश साबले – शाम 4:20 बजे से

राउंड 1, हीट 1, महिलाओं की 4×100 मीटर: दुती चंद, हिमा दास, सरबनी नंदा, एनएस सिमी – शाम 4:45 बजे से

फाइनल, महिलाओं का हैमर थ्रो: मंजू बाला – रात 11:30 बजे से

फाइनल, पुरुषों का 5000 मीटर: अविनाश साबले – रात 12:40 बजे से (7 अगस्त)

यह भी पढ़े: CWG 2022: पहलवान दिव्या काकरन ने भारत को दिलाया आठवां ब्राॅन्ज, कुल पदक हुए 25

बैडमिंटन

क्वार्टर-फाइनल, महिला एकल: पीवी सिंधु बनाम जिन वेई गोह (MAS) – शाम 4:20 बजे से

क्वार्टर-फाइनल, महिला एकल: आकर्षी कश्यप बनाम कर्स्टी गिल्मर – शाम 6:00 बजे से

क्वार्टर-फाइनल, पुरुष एकल: किदांबी श्रीकांत बनाम टोबी पेंटी (इंग्लैंड) – रात 10:00 बजे से

क्वार्टर-फाइनल, पुरुष एकल: पॉल जॉर्जेस (MRI) बनाम लक्ष्य सेन – रात 10:00 बजे से

क्वार्टर-फाइनल, महिला युगल: त्रिशा जॉली/गायत्री गोपीचंद बनाम ताहलिया रिचर्डसन/कैथरीन विंटर (JAM) – रात 10:50 बजे से

क्वार्टर-फाइनल, पुरुष युगल: चिराग शेट्टी/सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी बनाम TBD – रात 11:40 बजे से

यह भी पढ़े: CWG 2022: पहलवान साक्षी मलिक ने भारत को दिलाया गोल्ड, दिखाया गजब खेल

बॉक्सिंग

सेमीफाइनल, वूमेंस मिनिममवेट: प्रियंका ढिल्लों (CAN) बनाम नीतू घंगास – दोपहर 3:00 बजे से

सेमीफाइनल, पुरुषों का फ्लाइवेट: पैट्रिक चिन्येम्बा (ZAM) बनाम अमित पंघल – दोपहर 3:30 बजे से

सेमीफाइनल, महिलाओं का लाइट फ्लाइवेट: सवाना स्टबली (इंग्लैंड) बनाम निकहत जरीन – शाम 7:15 बजे से

सेमी-फाइनल, वूमेंस लाइटवेट: जेम्मा रिचर्डसन (इंग्लैंड) बनाम जैस्मीन – रात 8:00 बजे से

सेमीफाइनल, मेंस फेदरवेट: जोसेफ कॉमी (घाना) बनाम मोहम्मद हुसामुद्दीन – रात 11:30 बजे से

सेमीफाइनल, पुरुषों का वेल्टरवेट: रोहित टोकस बनाम स्टीफन जिम्बा (ZAM) – रात 12:45 बजे से (7 अगस्त)

सेमीफाइनल, पुरुषों का सुपर हैवीवेट: सागर बनाम इफेनी ओन्येकवेरे (NGR) – रात 1:30 बजे से (7 अगस्त)

यह भी पढ़े: CWG 2022: भारतीय पहलवान बजरंग पूनिया ने दिलाया सातवां गोल्ड, 9-2 से हासिल की बड़ी जीत

क्रिकेट

सेमीफाइनल: इंग्लैंड बनाम भारत – दोपहर 3:30 बजे सें

हॉकी

मेंस सेमीफाइनल: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका – रात 10:30 बजे से

लॉन बॉल

फाइनल, मेंस फोर्स: भारत बनाम नॉर्दर्न आयरलैंड – शाम 4:30 बजे से

स्क्वैश

क्वार्टर-फाइनल, पुरुष युगल: यो ऐन एनजी/वर्न ची यूएन (MAS) बनाम वी सेंथिलकुमार/अभय सिंह – शाम 5:15 बजे से

सेमीफाइनल, मिश्रित युगल: दीपिका पल्लीकल/सौरव घोषाल बनाम जोएल किंग/पॉल कोल (न्यूजीलैंड) – शाम 6:00 बजे से

टेबल टेनिस

राउंड ऑफ 16, महिला युगल: मनिका बत्रा / दीया चितले बनाम ओउमहानी होसेनली / नंदेश्वरी जालिम (MRI) – दोपहर 2:00 बजे से

राउंड ऑफ 16, महिला युगल: श्रीजा अकुला / रीथ टेनिसन बनाम अन्ना क्लो थॉमस वू जांग / लारा व्हिटन (वेल्स) – दोपहर 2:00 बजे से

क्वार्टर-फाइनल, पुरुष एकल: शरत कमल बनाम क्वेक इजाक योंग (SGP) – दोपहर 2:40 बजे से

क्वार्टरफाइनल, पुरुष एकल: जी साथियान बनाम सैम वॉकर (इंग्लैंड) – दोपहर 3:25 बजे से

क्वार्टरफाइनल, पुरुष एकल: सानिल शेट्टी बनाम लियाम पिचफोर्ड (इंग्लैंड) – दोपहर 3:25 बजे से

सेमीफाइनल, महिला एकल: श्रीजा अकुला बनाम तियानवेई फेंग (SGP) – शाम 4:10 बजे से

सेमीफाइनल, पुरुष युगल: शरत कमल/जी साथियान बनाम निकोलस लुम/फिन लुउ – शाम 4:55 बजे से

सेमी-फाइनल, मिश्रित युगल: शरत कमल/श्रीजा अकुला बनाम निकोलस लुम/मिनह्युंग जी (ऑस्ट्रेलिया) – शाम 6:00 बजे से

क्वार्टर-फाइनल, महिला युगल (अगर भारतीय खिलाड़ी क्वालीफाई करते हैं) – रात 8:30 बजे से

यह भी पढ़े: CWG 2022: पहलवान अंशु मलिक ने जीता सिल्वर, भारत को मिला 21वां पदक

कुश्ती

पहला सत्र –  दोपहर 3:00 बजे से

ग्रुप ए, महिला 50 किग्रा: पूजा गहलोत बनाम क्रिस्टेल लेचिदजियो (स्कॉटलैंड)

ग्रुप ए, महिला 50 किग्रा: पूजा गहलोत बनाम रेबेका मुआम्बो (CMR)

महिला 53 किग्रा: मर्सी अदेकुओरोये (NGR) बनाम विनेश फोगाट

महिला 53 किग्रा: विनेश फोगाट बनाम सामंथा स्टीवर्ट (CAN)

राउंड ऑफ 16, क्वार्टर फाइनल, रेपेचेज, सेमी फाइनल, पुरुषों का 74 किग्रा: नवीन

क्वार्टर-फाइनल, रेपेचेज, सेमी फाइनल, वूमेंन 76 किग्रा: पूजा सिहागो

क्वार्टर-फाइनल, रेपेचेज, सेमी फाइनल, पुरुषों का 57 किग्रा: रवि कुमार दहिया

क्वार्टर-फाइनल, रेपेचेज, सेमी फाइनल, पुरुषों का 97 किग्रा: दीपक नेहरा

यह भी पढ़े: रेसलिंग में Repechage का क्या मतलब है?

 दूसरा सत्र – रात 09:30 बजे से 

कांस्य और स्वर्ण पदक के मुकाबले, महिलाओं का 50 किग्रा (अगर पूजा गहलोत क्वालीफाई करती हैं)

कांस्य और स्वर्ण पदक के मुकाबले, पुरुषों का 57 किग्रा (अगर रवि कुमार दहिया क्वालीफाई करते हैं)

महिलाओं की 53 किग्रा: चामोद्या मदुरावलगे डॉन (श्रीलंका) बनाम विनेश फोगाट

कांस्य और स्वर्ण पदक के मुकाबले, पुरुषों का 74 किग्रा (अगर नवीन क्वालीफाई करते हैं)

कांस्य और स्वर्ण पदक के मुकाबले, महिलाओं का 76 किग्रा (अगर पूजा सिहाग क्वालीफाई करती हैं)

कांस्य और स्वर्ण पदक के मुकाबले, पुरुषों का 97 किग्रा (अगर दीपक नेहरा क्वालीफाई करते हैं)