आम आदमी पार्टी (AAP) ने आज (16 जुलाई) घोषणा की कि वह 18 जुलाई को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में संयुक्त विपक्षी उम्मीदवार यशवंत सिन्हा (Yashwant Sinha) का समर्थन करेगी. आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह (Sanjay Singh) ने यह घोषणा की. 

यह भी पढ़ें: श्रीलंका: पेट्रोल के लिए क्रिकेटर दो दिन लगा लाइन में, 10 हजार का लिया तेल

पार्टी की राजनीतिक सलाहकार समिति (PAC) की बैठक के बाद उन्होंने कहा, “हमारे मन में (एनडीए उम्मीदवार) द्रौपदी मुर्मू के लिए सम्मान है, लेकिन हम यशवंत सिन्हाजी का समर्थन करेंगे.” AAP एकमात्र गैर-भाजपा, गैर-कांग्रेसी पार्टी है जिसकी दो राज्यों- दिल्ली और पंजाब में सरकारें हैं. 

AAP के पास दिल्ली के तीन सहित कुल 10 राज्यसभा सांसद हैं. साथ ही पार्टी के पास पंजाब में 92, दिल्ली में 62 और गोवा में दो सहित कुल 156 विधायक हैं.

यह भी पढ़ें: कर्नाटक: मिड डे मील से अंडा और मीट बाहर करने और मनुस्मृति पढ़ाने का प्रस्ताव

NCP प्रमुख शरद पवार, पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल गोपालकृष्ण गांधी और नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला के दौड़ से बाहर होने के बाद यशवंत सिन्हा कांग्रेस सहित विपक्षी दलों के सर्वसम्मति से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में उभरे. 

यशवंत सिन्हा बीजेपी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं. राष्ट्रपति पद के लिए मतदान सोमवार को होगा और मतगणना 21 जुलाई को होगी.

यह भी पढ़ें: NIRF Rankings 2022: दिल्ली के सर्वश्रेष्ठ कॉलेज-यूनिवर्सिटी की लिस्ट देखें

बीजद, वाईएसआर कांग्रेस, बीजू जनता दल, बहुजन समाज पार्टी, शिरोमणि अकाली दल और शिवसेना जैसे कुछ क्षेत्रीय दलों का समर्थन मिलने के बाद द्रौपदी मुर्मू का वोट शेयर पहले ही 60 प्रतिशत को पार कर चुका है. उनके नामांकन के समय यह लगभग 50 प्रतिशत था. 64 वर्षीय द्रौपदी मुर्मू निर्वाचित होने पर भारत की राष्ट्रपति बनने वाली पहली आदिवासी महिला होंगी.