Dadasaheb Phalke Award भारतीय सिनेमा के लिए कुछ ऐसा है जैसे ऑस्कर का क्रेज हॉलीवुड वालों को होता है. दादा साहेब फाल्के पुरस्कार बहुत लोकप्रिय है जिसे हर किसी को नहीं दिया जाता है. जिसे मिलता है वो बहुत सम्माननीय समझा जाता है. इस साल दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड बॉलीवुड की दिगग्ज अभिनेत्री आशा पारेश (Asha Parekh) को दिया जाएगा. भारत सरकार ने इस बारे में ट्वीट करके जानकारी दी है. भारत सरकार हर वर्ष यह पुरस्कार उस भारतीय सिनेमा की प्रमुख हस्ती को देती है, जिसने अपने जीवन काल में भारतीय सिनेमा जगत में महत्वपूर्ण योगदान दिया हो.

दादा साहेब फाल्के पुरस्कार की शुरुआत साल 1969 से की गई थी. चलिए अब आपको बताते हैं कि पहला दादा साहेब फाल्के पुरस्कार किसे मिला और साथ ही बताएंगे आपको वो पूरी लिस्ट जिन्हें इस पुरस्करा से नवाजा गया है.

यह भी पढ़ें: दादसाहेब फाल्के अवॉर्ड क्या है?

इस पुरस्कार के तहत क्या-क्या दिया जाता है ?

फिल्म जगत का सबसे बड़े सम्मान ‘दादा साहब फाल्के पुरस्कार’ के लिए जिस हस्ती का चयन होता है, उसे भारत सरकार की तरफ से इस पुरस्कार के अंतर्गत दस लाख रुपये नकद, स्वर्ण कमल पदक व एक शाल प्रदान की जाती है.

यह भी पढ़ें: Asha Parekh को मिला फिल्म इंडस्ट्री का सबसे बड़ा सम्मान, Dada Saheb Phalke award से होंगी सम्मानित

दादा साहेब फाल्के अवार्ड किसे दिया जाता है और इसका चयन कौन करता है?

1- सूचना और प्रसारण मंत्रालय राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह के मौके पर दादासाहेब फाल्के पुरस्कार देता है.

2- यह पुरस्कार भारतीय सिनेमा के संवर्धन और विकास में उल्लेखनीय योगदान करने वाली हस्ती को प्रदान किया जाता है.

3- प्रतिष्ठित व्यक्तियों की एक समिति की सिफारिशों पर यह पुरस्कार प्रदान किया जाता है.

4- सबसे पहला दादा साहब फाल्के अवॉर्ड अभिनेत्री देविका रानी को दिया गया था.

यह भी पढ़ें: कौन हैं आशा पारेख?

वर्ष 1969 से 2022 तक दादा साहेब फाल्के पुरस्कार विजेताओं की सूची –

1969 – देविका रानी

1970 – बिरेंद्रनाथ सरकार

1971 – पृथ्वीराज कपूर

1972 – पंकज मल्लिक

1973 – रूपी मियर्स (सुलोचना)

1974 – बीएन रेड्डी

1975 – धीरेंद्रनाथ गांगुली

1976 – कानन देवी

1977 – नितिन बोस

1978 – रायचंद बोरल

1979 – सोहराब मोदी

1980 – पैदी जयराज

1981 – नौशाद

1982 – एलवी प्रसाद

1983 – दुर्गा खोटे

1984 – सत्यजीत रे

1985 – वी. शांताराम

1986 – बी नागी रेड्डी

1987 – राज कपूर

1988 – अशोक कुमार

1989 – लता मंगेशकर

1990 – अक्कीनेनी नागेश्वर राव

1991 – भालजी पेंधरकर

1992 – भूपेन हजारिका

1993 – मजरूह सुल्तानपुरी

1994 – दिलीप कुमार

1995 – राजकुमार

1996 – शिवाजी गणेसन

1997 – कवि प्रदीप

1998 – बीआर चोपड़ा

1999 – ऋषिकेश मुखर्जी

2000 – आशा भोसले

2001 – यश चोपड़ा

2002 – देवानंद

2003 – मृणाल सेन

2004 – अदूर गोपालकृष्णन

2005 – श्याम बेनेगल

2006 – तपन सिन्हा

2007 – मन्ना डे

2008 – वीके मूर्ति

2009 – डी. रामनायडू

2010 – के. बालचंद्र

2011 – सौमित्र चटर्जी

2012 – प्राण

2013 – गुलजार

2014 – शशि कपूर

2015 – मनोज कुमार

2016 – कासीनाथुनी विश्वनाथ

2017 – विनोद खन्ना

2018 – अमिताभ बच्चन

2019- रजनीकांत

2020- ऋतिक रोशन

2021- अक्षय कुमार

2022- आशा पारेख