Box Office: साल 2023 में बड़े सितारों की कई फिल्म आई लेकिन सभी सितारों के लए साल की शुरुआत अच्छी नहीं रही. वैसे शाहरुख खान ने साल की शुरुआत में अच्छी बाजी मार ली और Box Office पर पठान ब्लॉकबस्टर साबित हुई. लेकिन अन्य कई सितारे ऐसे हैं जिनकी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पीट गई. बड़े सितारों की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर न केवल फ्लॉप हुई बल्कि कुछ तो डिजास्टर साबित हुई. वहीं, इस साल अप्रैल और मई महीने में कुछ ज्यादा ही फिल्में फ्लॉप हुई है. फ्लॉप फिल्मों से मेकर्स को करीब 1000 करोड़ का नुकसान हुआ है.

यह भी पढ़ेंः Box Office पर रिलीज से पहले ही Adipurush ने कमाए 432 करोड़, फिल्म का बजट है 500 करोड़

सलमान खान, अजय देवगन, अर्जुन कपुर और अक्षय कुमार जैसे सितारों की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर इस साल पीटती दिखी है. उनकी फिल्मों को उनके स्टारडम भी फ्लॉप होने से बचा नहीं सकी. अक्षय की 100 करोड़ से ज्यादा की बजट फिल्म तो डिजास्टर साबित हुई. एक नाम और है इसमें जिनकी दो फिल्में लगातार डिजास्टर साबित हुई है. अगर आप साल 2023 के अब तक की फ्लॉप सितारों की लिस्ट देखेंगे तो आपको लगेगा इसमें कईयों का तो करियर शायद खत्म हो गया है.

यह भी पढ़ेंः Box Office पर ऋतिक रोशन की एक Blockbuster फिल्म का रिकॉर्ड आज तक कोई नहीं तोड़ पाया

Box Office पर साल 2023 में हुए फ्लॉप सितारों की लिस्ट

FilmSuperstarBudgetCollectionVerdict
आजमजिम्मी शेरगिल6 करोड़2 करोड़Flop
Jogira Sara Ra Raनवाजुद्दीन सिद्दीकी10 करोड़1.5 करोड़Disaster
Custodyनागा चैतन्य20 करोड़10 करोड़Flop
IB 71विद्युत जामवाल28 करोड़19.8 करोड़Flop
Chatrapathiबेलमकोंडा श्रीनिवास20 करोड़3.10 करोड़Disaster
Ramabanamगोपीचंद20 करोड़6.79 करोड़Disaster
Afwaahनवाजुद्दीन सिद्दीकी30 करोड़0.30 लाखDisaster
बैड बॉयनमाशी चक्रवर्ती6 करोड़50 लाखDisaster
एजेंटअखिल अक्किनैनी40 करोड़9.75 करोड़Disaster
Chengizजीत10 करोड़4 करोड़Flop
भोलाअजय देवगन100 करोड़93 करोड़Flop
शाकुंतलमसामंथा रुथप्रभु65 करोड़11 करोड़Disaster
गुमराहआदित्य रॉय कपूर25 करोड़7.93 करोड़Disaster
रावणासुररवि तेजा50 करोड़21.25 करोड़Flop
भीड़राजकुमार राव35 करोड़2.03 करोड़Disaster
कब्जाउपेंद्र120 करोड़34.50 करोड़Disaster
जिग्वाटोकपिल शर्मा28 करोड़3.08 करोड़Disaster
सेल्फीअक्षय कुमार 110 करोड़23.63 करोड़Disaster
कुत्तेअर्जुन कपूर35 करोड़5.25 करोड़Disaster

ये डेटा मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ली गई है. इसमें कमी या बढ़ोतरी हो सकती है.