Box Office: साल 2023 में करीब दो दर्जन फिल्में फ्लॉप और डिजास्टर हुई हैं. वहीं, इनमें से कई बड़े स्टारर्स की फिल्म भी शामिल हैं. वहीं, अगर ब्लॉकबस्टर फिल्मों की बात करें तो महज आधा दर्जन फिल्में ही Box Office पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई हैं. इस साल Bollywood से लेकर South Cinema तक की कई बड़े स्टार की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई. इसके अलावा कई बड़े स्टार की फिल्में डिजास्टर साबित हुई हैं.
बॉक्स ऑफिस पर पठान के आने से इस साल लगा की बॉलीवुड की रंग फिर से पहले की तरह दिखेगा. लेकिन शायद ऐसा नहीं हुआ है. बॉलीवुड की तीन फिल्में ही अब तक ब्लॉकबस्टर साबित हुई है. वहीं, अक्षय कुमार से लेकर, अजय देवगन और अर्जुन कपूर जैसे स्टार की फिल्में फ्लॉप और डिजास्टर साबित हुई हैं. कई स्टार तो काफी समय से एक हिट फिल्म के लिए तरस रहे हैं. वहीं, एक एक्टर पर तो फ्लॉप का टैग लग चुका है. हालांकि, इसके बाद भी उनकी कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अगले कुछ महीनों में रिलीज होनेवाली है. चलिए आपको बतातें है साल 2023 में कौन-कौन से बड़े स्टार फेल हो गए.
यह भी पढ़ेंः Box office पर बॉलीवुड के एक ही एक्टर के नाम है पहली बार 100, 200 और 300 करोड़ कलेक्शन का रिकॉर्ड
Box Office पर साल 2023 में फ्लॉप होनेवाले सितारे
साल की शुरुआत से शुरू करें तो अर्जुन कपूर की कुत्ते बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी थी. वहीं, अक्षय कुमार की सेल्फी डिजास्टर साबित हुई. लगातार फ्लॉप की वजह से अक्षय पर फ्लॉप का टैग भी लग चुका है. राजकुमार राव की भीड़ भी डिजास्टर साबित हुई. साउथ के रवि तेजा और स्टार एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बिलकुल नहीं चली. अजय देवगन की भोला भी फ्लॉप रही.वहीं, नवाजुद्दीन सिद्दीकी की दो फिल्में लगातार डिजास्टर साबित हुईं. साउथ स्टार श्रीनिवास ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था लेकिन उनकी फिल्म भी डिजास्टर साबित हुई. जबकि नागार्जुन की फिल्म भी बुरी तरह बॉक्स ऑफिस पर पिट गई.
यह भी पढ़ेंः Box Office पर Prabhas के लिए एसएस राजामौली का ब्रेक ही बना है करियर के लिए संजीवनी
Film | Star | Verdict |
आजम | जिमी शेरगिल | Flop |
Jogira Sara Ra Ra | नवाजुद्दीन सिद्दिकी | Disaster |
Custody | नागार्जुन | Flop |
Chatrapathi | बेलमकोंडा श्रीनिवास | Disaster |
Ramabanam | गोपीचंद | Disaster |
Afwaah | नवाजुद्दीन सिद्दिकी | Disaster |
भोला | अजय देवगन | Flop |
शाकुंतलम | सामंथा रुथ प्रभु | Disaster |
गुमराह | आदित्य रॉय कपूर | Disaster |
रावणासुर | रवि तेजा | Flop |
भीड़ | राजकुमार राव | Disaster |
जिग्वाटो | कपिल शर्मा | Disaster |
सेल्फी | अक्षय कुमार | Disaster |
कुत्ते | अर्जुन कपूर | Disaster |
ये डेटा मई 2023 तक की फिल्मों का है. बॉक्स ऑफिस पर इन स्टारों की फिल्म फ्लॉप और डिजास्टर साबित हुई हैं.