Box Office: बॉक्स ऑफिस पर जब कोई मूवी रिलीज होती है तो मेकर्स को और एक्टर्स को इंतजार रहता है दर्शकों के प्यार का. क्योंकि दर्शकों का प्यार ही उनकी फिल्म को हिट और फ्लॉप बनाती है. कुछ फिल्मों को Box Office पर दर्शकों का ढेर सारा प्यार मिला और वह सुपरहिट ही नहीं Blockbuster बन गई. वैसे तो फिल्मों की कमाई अब 200 और 500 करोड़ हो जाती है. लेकिन जब दर्शक अपना पूरा प्यार लुटाते हैं तो फिल्म को 200 करोड़ पहुंचने में एक हफ्ते भी नहीं लगते हैं.
यह भी पढ़ेंः Box Office ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘गदर’ के लिए 4 एक्ट्रेस को हुआ था अप्रोच, 2 ने तो सनी देओल के साथ काम करने से किया मना
बॉक्स ऑफिस पर ऐसी कई फिल्में है जिसे दर्शकों ने इतना प्यार दिया है कि वह फिल्म महज एक हफ्ते में 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. वैसे कुछ फिल्मों को 200 करोड़ कमाने में पूरा महीना लग जाता है. लेकिन जब फिल्म ब्लॉकबस्टर होती है तो ये एक महीने की कमाई एक हफ्ते में हो जाती है. सबसे तेज 200 करोड़ की कमाई करने वाली फिल्मों में शाहरुख,प्रभास, यश, सलमान, रणबीर जैसे सुपरस्टार की फिल्में शामिल हैं.
यह भी पढ़ेंः Box Office पर 1981 में बनी Blockbuster फिल्म के लिए एक्टर-निर्देशक ने बेच दी संपत्ती, कमाए करोड़ों!
आपको बता दें, इस मामले में सलमान खान की दो फिल्में ये कारनामा कर दिखाई है. वहीं, सबसे ज्यादा कमाई करनेवाली फिल्म का रिकॉर्ड तो शाहरुख और यश ने तोड़ा है. चलिए अब आपको इन फिल्मों के बारे में बताते हैं.
Box Office पर एक हफ्ते में 200 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली फिल्म
Film | Release Year | Day |
पठान | 2023 | 4 दिन में 219 करोड़ |
केजीएफ 2 | 2022 | 5 दिन में 219 करोड़ |
बाहुबली 2 | 2017 | 6 दिन में 224 करोड़ |
वॉर | 2019 | 7 दिन में 216 करोड़ |
सुल्तान | 2016 | 7 दिन में 208 करोड़ |
टाइगर जिंदा है | 2017 | 7 दिन में 206 करोड़ |
संजू | 2018 | 7 दिन में 202 करोड़ |
ये आंकड़ा मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ली गई है. इसमें थोड़ी बहुत असमानता हो सकती है. लेकिन पठान ने इस साल सबसे तेज 200 करोड़ कमाने का रिकॉर्ड तोड़ दिया था.