Colourful Cauliflower Farming Tips: खेती और किसानी बदलावों के दौर से गुजर रही है. उम्दा और नई खेती लिए लाभकारी साबित हो रही है. इसी कड़ी में किसान सितंबर और अक्टूबर का महीने में रंगीन फूलगोभी की खेती कर अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं. शायद कई लोग इस बात को जानकर हैरान हो जाएंगे कि फूलगोभी रंगीन भी हो सकती है. लेकिन देश के कई हिस्सों में बैंगनी और पीली फूलगोभी (Yellow Cauliflower) की खेती हो रही है. यह सेहत (Health) के लिए भी बहुत लाभकारी मानी जाती है.

यह भी पढ़ें: सरकार प्याज की खेती करने पर दे रही 50 प्रतिशत तक की सब्सिडी, जानें डिटेल्स

मिट्टी और जलवायु

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सामान्य फूलगोभी की जैसे ही इसकी खेती के लिए भी नमी और ठंडी वाली जलवायु बढ़िया मानी जाती है. रंगीन फूलगोभी के लिए तापमान 20-25 डिग्री सेल्सियस होना बहुत आवश्यक है. मिट्टी का पी.एच. मान 5.5 से 6.6 के बीच होना चाहिए. किसान सही जलनिकासी वाली खेतों को चुने.

यह भी पढ़ें: किसान इन 3 पेड़ों की करें खेती, कुछ वर्षो में ही बन जाएंगे करोड़पति!

रंगीन फूलगोभी की बुवाई कैसे करें?

रंगीन फूलगोभी की बुवाई नर्सरी विधि से की जाती है. 1 हेक्टेयर के लिए 200 से 300 ग्राम बीज की आवश्यकता पड़ती है. बीज नर्सरी में लगाने के बाद इसके पौधे चार से पांच हफ्ते के होने पर उन्हें खेतों में लगा दें. फूलगोभी की खेती के लिए सितंबर से अक्टूबर का महीना अधिक बढ़िया माना जाता है.

यह भी पढ़ें: काले अमरूद की खेती से कम लागत में होगा बंपर मुनाफा, ये रहा तरीका

खाद और सिंचाई

रंगीन फूलगोभी के बढ़िया उत्पादन के लिए खाद की उचित मात्रा डालनी आवश्यक है. गोबर की सड़ी हुई खाद को मिट्टी में मिला सकते हैं. यह फसल किसानों के लिए विकास में बहुत मददगार साबित होगी. इसके अतिरिक्त खाद की जांच भी करा सकते हैं.

यह भी पढ़ें: हींग की खेती से किसान होंगे मालामाल! सिर्फ इन बातों का रखें ध्यान

इतने दिनों में कटाई के लिए हो जाती है तैयार

रंगीन फूलगोभी के पौधें की रोपाई करने के 100-110 दिनों बाद फसल काटने के लिए तैयार हो जाती है.किसान यह खेती कर एक हेक्टेयर से औसतन 200-300 क्विंटल गोभी की फसल प्राप्त कर सकते हैं. बता दें कि मार्किट में रंगीन फूलगोभी बढ़िया कीमत पर मिलती हैं, जिससे किसानों को ज्यादा मुनाफ़ा होता है.