नौकरी पेशा समेत अन्य लोगों के लिए आज पब्लिक पोविडेंट फंड यानी PPF काफी लोकप्रिय है. यह एक स्मॉल सेविंग अकाउंट (Small Saving Account) है जिसमें आम लोग अपनी गाढ़ी कमाई को निवेश करते हैं. इसमें छोटे से बड़े लोग अपना इनवेस्टमेंट करते हैं क्योंकि ये एक सुरक्षित निवेश है. पीपीएफ के जरिए आम लोग अपने भविष्य को सुरक्षित कर सकते हैं. नौकरी पेशा वाले लोगों के लिए EPFO का विकल्प होता है लेकिन जो नौकरी पेशा वाले लोग है उनके लिए PPF एक बढ़िया विकल्प है. हालांकि, पीपीएफ पर मौजूदा समय में 8 फीसदी से भी कम ब्याज मिलता है लेकिन एक समय था जब इस पर सरकार ने 12 फीसदी ब्याज तय की थी.

यह भी पढ़ेंः PPF अकाउंट के क्या हैं नुकसान, कब पैसे निकाल सकते हैं और कब खाते को बंद कर सकते हैं, जानें सबकुछ

चलिए आपको पुराने पीपीएफ के बारे में बताते हैं

पीपीएफ की शुरुआत वित्त मंत्रालय के भीतर आने वाले नेशनल सेविंग इंस्टीट्यूट द्वारा 1968 में की गई. इसकी शुरुआत बचत और टैक्स बचाने वाले निवेश के विकल्प के तौर पर की गई थी. शुरू होने के पहले साल इस पर सिर्फ 4.8 फीसदी का ब्याज मिला. अगले साल यानी 1969-70 के लिए इसे रिवाइज कर 5 फीसदी कर दिया गया. बाद में सन 1972 तक यही ब्याज दर बरकरार रही. वहीं, साल 1973 में ये 5.8 प्रतिशत था इसके बाद साल 1974-75 में ब्याज दर 7 प्रतिशत तक कर दिया गया. इसके बाद से पीपीएफ की ब्याज दर 7 प्रतिशत से कभी कम नहीं हुआ है.

यह भी पढ़ेंः PPF-SSY से लेकर इन स्मॉल सेविंग योजनाओं पर सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला

हालांकि, पीपीएफ का स्वर्ण काल 1986 से शुरू हुआ था जो साल 2000 तक रहा. इस बीच पीपीएफ पर ब्याज दर 12 प्रतिशत तक मिलती थी. लेकिन 2001 से लगातार गिरती गई. साल 2018 में पीपीएफ का ब्याज दर 7.60 फीसदी तक पहुंच गया. हालांकि, साल 2018 के अंत में ये फिर से 8 प्रतिशत किया गया था जब आम चुनाव होनेवाले थे. लेकिन आम चुनाव के बाद ही इसे घटा कर 7.90 फीसदी कर दिया गया. अप्रैल 2020 से PPF पर ब्याज दर 7.10 फीसदी कर दिया गया है. इसके बाद से पीपीएफ का ब्याज 7.10 प्रतिशत पर बरकरार है.

यह भी पढ़ेंः PPF अकाउंट से कैसे निकालें पैसे? जानें इसका आसान तरीका

आपको बता दें, स्माल सेविंग अकाउंट के ब्याज दर की समीक्षा हर तिमाही की जाती है. सरकार हर तिमाही इसकी समीक्षा कर ब्याज तर पर फैसला लेता है. आम लोगों को उम्मीद होती है कि सरकार इस पर ब्याज दर बढ़ाएगी लेकिन ऐसा नहीं होता है.

कब-कब बदला PPF ब्याज दर

साल              ब्याज दरें

1968           4.80 फीसदी

1969-70     4.80 फीसदी

1970-71     5 फीसदी

1971-72     5 फीसदी

1972-73     5 फीसदी

1973-74      5.30 फीसदी

1.4.1974     5.80 फीसदी

1.8.1974      7 फीसदी

1975-76       7 फीसदी

1976-77       7 फीसदी

1977-78       7.50 फीसदी

1978-79       7.50 फीसदी

1979-80       7.50 फीसदी

1980-81        8 फीसदी

1981-82        8.50 फीसदी

1982-83        8.50 फीसदी

1983-84        9 फीसदी

1984-85        9.50 फीसदी

1985-86        10 फीसदी

1.4.1986        12 फीसदी

1.4.1999        12 फीसदी

15.1.2000       11 फीसदी

1.3.2001          9.50 फीसदी

1.3.2002           9 फीसदी

1.3.2003           8 फीसदी

1.12.2011         8.60 फीसदी

1.04.2012         8.80 फीसदी

1.04.2013         8.70 फीसदी

1.04.2016         8.10 फीसदी

1.10.2016          8.00 फीसदी

1.04.2017          7.90 फीसदी

1.07.2017           7.80 फीसदी

1.01.2018           7.60 फीसदी

1.10.2018           8.00 फीसदी

1-07-2019          7.90 फीसदी

1-04-2020          7.10 फीसदी