Today Chandra Grahan Timing Hindi: अश्विन माह की पूर्णिमा तिथि को शरद पूर्णमा मनाई जाती है. इस साल ये दिन 28 अक्टूबर यानी आज ही पड़ा है और शरद पूर्णिमा की पूजा का शुभ मुहूर्त लोग जानना चाहते हैं. इसमें एक मुश्किल चीज ये है कि शरद पूर्णिमा की रात ही साल 2023 का आखिरी चंद्र ग्रहण (Lunar Eclips 2023) लग रहा है. ऐसे में लोगों के मन में बहुत सारे सवाल हैं जैसे खीर रखनी है या नहीं, कितने समय चंद्र ग्रहण लगेगा, कितने बजे समाप्त होगा और सूतक काल कितने बजे से लगेगा. चंद्र ग्रहण को लेकर लोगों के मन में कई सवाल रहते हैं तो ऐसे में चलिए आपको चंद्र ग्रहण 2023 की शुरुआत और समाप्ति का सटीक समय बता देते हैं.

यह भी पढ़ें: Sharad Purnima Katha: क्या है शरद पूर्णिमा की कथा? इस दिन करें इन मंत्रों का जाप

आज का चंद्र ग्रहण कितने बजे से है 2023? (Today Chandra Grahan Timing Hindi)

28 अक्टूबर की देर रात यानी 29 अक्टूबर की शुरुआत में ही साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लग रहा है. चंद्र ग्रहण के मुख्य चरण 29 अक्टूबर की रात 1.05 बजे से शुरू होगा. जिसकी समाप्ति 2.24 बजे होगी यानी चंद्र ग्रहण 1 घंटे 19 मिनट का होगा. ग्रहण की शुरुआत मध्यरात्रि 1.05 मिनट, मध्य 1.44 बजे और ग्रहण का मोक्ष 2.40 बजे होगा. ऐसा बताया जा रहा है कि यह ग्रहण मेष राशि और अश्विनी नक्षत्र में लग रहा है और जब ऐसा होत है तो इसका भौतिक, आध्यात्मिक और व्यक्तिगत जीव-जगत पर शुभ-अशुभ प्रभाव भी देखने को मिलता है. ग्रहण के 9 घंटे पहले सूतक लगता है इसलिए 28 अक्टूबर की शाम 4.05 बजे से सूतक लग जाएगा. बताया गया है कि चंद्र ग्रहण भारत में भी दिखाई देगा. इसके साथ ही यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, नॉर्थ अमेरिका, उत्तर-पूर्व दक्षिण अमेरिका, अटलांटिक महासागर, हिंद महासागर और अंटार्कटिका में भी दिखाई देगा.

चंद्र ग्रहण में क्या करें क्या नहीं? (dos or Dont’s during lunar eclipse)

वैसे तो शरद पूर्णिमा की रात चंद्रमा की रौशनी आपके ऊपर पड़नी चाहिए. लेकिन इस साल शरद पूर्णिमा की रात ही चंद्र ग्रहण लग रहा है तो आपको इसकी रौशनी से बचना चाहिए. इसके अलावा भी आपको कई कामों को करने से बचना चाहिए और ये सबकुछ सूतक काल से ही करना होगा.

1.सूतक काल के दौरान मंदिर के पट बंद कर देने चाहिए लेकिन आपको अगर भजन-कीर्तन करना है तो मन में भगवान का ध्यान रखकर कर सकते हैं.

2.ग्रहण शुरू होने से एक घंटे पहले और समाप्त होने के आधे घंटे बाद तक नाखून, बाल, सब्जी जैसी चीजों को बिल्कुल भी काटना नहीं चाहिए. सुई-धागे का प्रयोग भी नहीं करना चाहिए.

3.किसी भी गर्भवती महिला को बहुत ही सावधानी के साथ रहना चाहिए. उसे काटना, सिलना जैसी चीजों को नहीं करना चाहिए. हो सके तो उन्हें धार्मिक किताबों को पढ़ना चाहिए या भगवान की आराधना करनी चाहिए.

4.ग्रहण के दौरान धार्मिक किताबों को पढ़ना शुभ माना जाता है. इसलिए आपको उस दौरान किसी भी धार्मिक किताबों को पढ़ना और उन्हें समझना चाहिए.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. ओपोई इसकी पुष्टि नहीं करता है.)