Shardiya Navratri 2023 Day 9 Siddhidatri Puja: शारदीय नवरात्रि का आज 9वां दिन है और इस दिन मां दुर्गा के नवें स्वरूप सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है. मां दुर्गा के नौ स्वरूपों में एक माता सिद्धिदात्री कमल पर अपना आसन जमाती हैं. इसी दिन महानवमी भी मनाई जाती है और देशभर में दुर्गा पंडाल लगाए जाते हैं. दुर्गा पंडाल में लोग गरभा और डांडिया खेलते हैं. मां दुर्गा इस दिन के बाद वापस अपने लोक चली जाती हैं और इसके अगले दिन विजयदशमी (Dusshera 2023) का त्योहार मनाया जाता है. नवरात्रि का पर्व बहुत ही पवित्र होता है और इसी दिन 9 दिन का व्रत रखने वाले कन्याभोज भी कराते हैं. चलिए आपको माता सिद्धिदात्री की पूजा विधि, मंत्र और भोग के बारे में बताते हैं.

यह भी पढ़ें: Ram Navami 2023 Wishes In Hindi: राम नवमी पर अपनों को भेजें शुभकामना संदेश, मां दुर्गा की कृपा से होगा सबका कल्याण!

मां सिद्धिदात्री की पूजा कैसे करें? (Shardiya Navratri 2023 Day 9 Siddhidatri Puja)

नवरात्रि पर्व के आखिरी दिन महानवमी के अवसर पर मां सिद्धीदात्री का पूजन किया जाता है. इस दिन मां सिद्धिदात्री के बाद अन्य देवताओं की भी पूजा की जाती है. इस दिन पूजन के लिए सबसे पहले मां की चौकी पर मां सिद्धिदात्री की तस्वीर या मूर्ति रखें, फिर विधि विधान से मां सिद्धिदात्री का पूजन करें. मां सिद्धिदात्री के पूजन में पुष्प, अक्षत्, सिंदूर, धूप, गंध, फल आदि का इस्तेमाल अवश्य करें. मां सिद्धिदात्री के भोग (Maa sidhhidatri ka bhog) का आपको खास ख्याल रखना चाहिए. मां सिद्धिदात्री के पूजन के बाद तिल का भोग लगाना चाहिए. मां सिद्धिदात्री को तिल का भोग लगाना बहुत शुभ माना जाता है. ऐसा करने से जीवन में आने वाली समस्याएं टल जाती हैं और घर में सुख समृद्धि का आगमन होता है.

मां सिद्धिदात्रि का मंत्र (Siddhidatri Mata Mantra)

माता सिद्धिदात्री की पूजा के समय आपको मंत्र जरूर पढ़ना चाहिए. उनका मंत्र पढ़ने से आपकी पूजा सफल सी होगी और आपके जीवन से बुरी ऊर्जा भी भाग जाती है. नवरात्रि का दिन हर किसी के लिए खास होता है और इन दिनों अगर आपने पूजा पाठ अच्छे से की तो मां दुर्गा आपके जीवन में खूब सारी खुशियां लेकर आएंगी. माता सिद्धिदात्री का मंत्र इस प्रकार है-
ह्रीं क्लीं ऐं सिद्धये नम:। सिद्ध गन्धर्व यक्षाद्यैरसुरैरमरैरपि। सेव्यमाना सदा भूयात् सिद्धिदा सिद्धिदायिनी। या देवी सर्वभू‍तेषु माँ सिद्धिदात्री रूपेण संस्थिता।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. ओपोई इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

यह भी पढ़ें: Shardiya Navratri Fast Rule: नवरात्रि के व्रत में कोल्ड ड्रिंक्स और आइस क्रीम ले सकते हैं? यहां जानें इसका सटीक जवाब