Phulera Dooj 2023 Radha Krishna Images; फुलेरा दूज का त्योहार बहुत शुभ माना जाता है. यह त्योहार उत्तर भारत के सभी क्षेत्रों में मनाया जाता है, खास तौर पर ब्रज, मथुरा और वृंदावन के क्षेत्रों में यह त्योहार एक महत्वपूर्ण दिन है. यह पर्व पूरी तरह से राधा-कृष्ण को समर्पित है. हिंदू कैलेंडर के मुताबिक़, फुलेरा दूज फाल्गुन महीने में शुक्ल पक्ष द्वितीया को मनाया जाता है. फुलेरा दूज वसंत पंचमी और होली के त्योहार के बीच आता है. यह त्योहार मंगलवार 21 फरवरी को पड़ रहा है. फुलेरा दूज के दिन भगवान कृष्ण के मंदिरों को सजाया जाता है. इस दिन हजारों भक्त वृंदावन के प्रसिद्ध मंदिर श्री बांके बिहारी में दर्शन के लिए जाते हैं. श्री बांके बिहारी मंदिर को फूलों से सजाया जाता है. माना जाता है कि फाल्गुन मास की द्वितीया तिथि से ही भगवान कृष्ण ने फुलेरा दूज के दिन होली खेलना शुरू किया था. इस दिन विवाह के लिए बेहद पवित्र दिन माना गया है. मान्यता है कि इस दिन विवाह करने से राधा-कृष्ण का आशीर्वाद मिलता है. ये भी मान्यता है कि इस दिन राधा-कृष्ण का बाल अवस्था में विवाह (Radha Krishna Vivah Mahotsav) हुआ था. आइए इस पावन दिन पर अपने प्रियजनों को भेजने के लिए और स्टेटस में लगाने के लिए राधा-कृष्ण (Phulera Dooj 2023 Radha Krishna Images) की कुछ तस्वीरें देख लेते हैं.

यह भी पढ़ें: Phulera Dooj Wishes in Hindi: फुलेरा दूज पर अपने प्रियजनों को यहां से भेजें हार्दिक शुभकामनाएं

फुलेरा दूज पर शेयर करने के लिए राधा-कृष्ण की फोटोज और शुभकामनाएं (Phulera Dooj 2023 Radha Krishna Images)

आप सभी को फुलेरा दूज की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
इस पावन पर्व में सभी के जीवन में सुख, सम्रद्धि एवं वैभव की कामना करते हैं।

Phulera Dooj 2023 Radha Krishna Images
फुलेरा दूज की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। (फोटो साभार: Twitter)
फूलों सा आपका जीवन महकता रहे
खुशियों से आपका आंगन चहकता रहे
फुलेरा दूज की हार्दिक शुभकामनाएं।।
Phulera Dooj 2023 Radha Krishna Images
फुलेरा दूज की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। (फोटो साभार: Twitter)
आपके घर शांति का वास हो
आपस में प्रेम और विश्वास हो
सुखमय आपका हर एहसास हो
फुलेरा दूज की हार्दिक शुभकामनाएं।।
Phulera Dooj 2023 Radha Krishna Images
फुलेरा दूज की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। (फोटो साभार: Twitter)
हुई है फूलो की बौछार आया है
खुशिओ का त्यौहार बनी रहे सदभवनाएं
फुलेरा दूज की हार्दिक शुभकामनाएं।।
Phulera Dooj 2023 Radha Krishna Images
फुलेरा दूज की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। (फोटो साभार: Pixabay)
ब्रज की होली के पावन पर्व का पहला दिवस
जब भगवान श्री कृष्ण ने राधा रानी और गोपियों के संग फूलों से होली खेली थी
आप सब को भी फुलेरा दूज की हार्दिक शुभकामनाएं
ब्रज में आज से होली का आधिकारिक रूप से आरंभ हो गया है
जय श्री कृष्ण ,जय श्री राधे
फुलेरा दूज की हार्दिक शुभकामनाएं।।
Phulera Dooj 2023 Radha Krishna Images
फुलेरा दूज की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। (फोटो साभार: Twitter)
राधा कृष्ण की पूजा के प्रतीक और हर मांगलिक कार्य के लिए शुभ दिन फुलेरा दूज की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।