हिंदू धर्म में नवरात्रि का विशेष महत्व माना गया है. नवरात्रि का नवां दिन रामनवमी (Maha Navami 2023) के रूप में मनाया जाता है. आपको बता दें कि रामनवमी का पर्व देशभर में धूमधाम से मनाया जाता है. सनातन धर्म में इस दिन को लेकर बहुत सारी तैयारियां की जाती हैं. मान्यतानुसार, इस दिन लोगों की आस्था के केंद्र भगवान श्रीराम ने धरती पर जन्म लिया था. इस शुभ अवसर पर मंदिर और मठों में पूजन और यज्ञ किए जाते हैं. साथ ही कई जगहों पर लोग भंडारे के रूप में प्रसाद का वितरण भी करते हैं. इसके साथ ही इस दिन नवरात्र की भी समाप्ति होती है. चलिए जान लेते हैं रामनवमी (Maha Navami 2023) से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातें.

यह भी पढ़ें: Shardiya Navratri 2023 Day 8 Mahagauri Puja: महागौरी माता की पूजा कैसे करें? यहां जानें मंत्र और भोग भी

महानवमी 2023 तिथि, समय

नवमी तिथि प्रारंभ – 22 अक्टूबर 2023 शाम 07:58 बजे से

नवमी तिथि का समापन – 23 अक्टूबर शाम 05:44 बजे तक

महानवमी का महत्व

नवरात्रि में अष्टमी और नवमी का विशेष महत्व माना जाता है. आपको बता दें कि महानवमी नवरात्र का अंतिम दिन होता है. यह दिन मां सिद्धिदात्री को समर्पित है, जिनके बारे में माना जाता है कि उन्होंने इस दिन अपनी पूर्ण दिव्य शक्ति प्रकट की थी. यह वह दिन भी है, जब मां दुर्गा ने राक्षस महिषासुर को हराया था, जो बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है. इस दिन विधि विधान से माता की पूजा करने से हमारे सारे कष्ट दूर हो सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Navami Kanya Puja 2023 Time: क्या है कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त? यहां जानें विधि, नियम और महत्व

महानवमी पूजा विधि

1- महानवमी पर महिषासुरमर्दिनी और देवी सिद्धिदात्री की विधि विधान से पूजा की जाती है
2- इस दिन विधि विधान से पूजा अर्चना करते समय मां को फूल अर्पित करने चाहिए.
3- मां को कुमकुम लगाना चाहिए
4- मां को हलवा-पूड़ी का भोग लगाना बहुत शुभ माना गया है.
5- इस दिन दुर्गा चालीसा या दुर्गा सप्तशती का पाठ अवश्य करना चाहिए
6- इसके साथ ही इस दिन मां के मंत्रों से विधि अनुसार हवन करना बहुत ही कल्याणकारी माना गया है.
7- तत्पश्चात् कपूर और लौंग की आरती से पूजा का समापन करना चाहिए.
8- ऐसा करने से आपके समस्त कष्ट दूर हो जाते हैं और आपके घर में सुख समृद्धि का आगमन होता है.

यह भी पढ़ें: Shardiya Navratri Fast Rule: नवरात्रि के व्रत में कोल्ड ड्रिंक्स और आइस क्रीम ले सकते हैं? यहां जानें इसका सटीक जवाब

मां दुर्गा प्रार्थना मंत्र

या देवी सर्वभूतेषु शक्तिरूपेण संस्थिता,

नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. ओपोई इसकी पुष्टि नहीं करता है.)