आज की ताजा खबर
आज की ताजा खबर

. New Delhi, India

Holika Dahan 2023: होलिका दहन पर भूलकर भी ना पहनें ये दो रंग के कपड़े, जानें क्यों होता है अशुभ

Holika Dahan 2023: होलिका दहन पर भूलकर भी ना पहनें ये दो रंग के कपड़े, जानें क्यों होता है अशुभ
होलिका दहन के उपाय (फोटो साभार: Freepik)
  • 8 मार्च को देशभर में होली का पर्व मनाया जाएगा.

  • 7 मार्च को होलिका दहन का कार्यक्रम होगा.

  • इस दिन लोग कुछ जरूरी मान्यताओं को मानते हैं.


Written By:Sneha
Updated: March 03, 2023 05:45:14 New Delhi, India

Holika Dahan 2023: होली का त्योहार भारत के बड़े त्योहारों में से एक है. हिंदू धर्म में इसके खास मायने हैं और कुछ अलग-अलग राज्यों की कुछ विशेष कहानी भी प्रचलित है. 7 मार्च को देशभर में होलिका दहन होगा और 8 मार्च को होली का त्योहार होगा जिसमें लोग एक-दूसरे को रंग लगाते हैं, पकवान खाते हैं और ठंडाई पीते हैं. होली का त्योहार विदेशों में रहने वाले भारतीय भी मनाते हैं और उनका देखा-देखी विदेशियों को भी ये त्योहार अच्छा लगने लगा है. होलिका दहन को लेकर लोगों में अलग-अलग मान्यताएं हैं और आज हम आपको ये बताएंगे कि होलिका दहन के समय कौन से दो रंगों को दूर रखना चाहिए.

यह भी पढ़ें: Holika Dahan 2023 Date: 6 या 7 मार्च? होलिका दहन की तारीख को लेकर ना रखें कंफ्यूजन, जानें सही डेट

होलिका दहन पर भूलकर भी ना पहनें ये दो रंग के कपड़े (Holika Dahan 2023)

होलिका दहन देशभर में काफी उत्सुकतापूर्वक मनाते हैं. हिंदू धर्म में होलिका दहन को बुराई पर अच्छाई की जीत के तौर पर देखा जाता है. ऐसी मान्यता है कि होलिका दहन के समय काले और सफेद रंग के कपड़ों को नहीं पहनना चाहिए. एक्स्पर्ट्स के मुकाबिक काला रंग निगेटिविटी का प्रतीक होता है और सफेद रंग पर नकारात्मकता का प्रभाव जल्दी पड़ता है. इस वजह से इन दो रंगों के कपड़ों को बिल्कुल भी नहीं पहनना चाहिए. इन रंगों के कपड़ों में आप होली खेल सकते हैं लेकिन होलिका दहन के समय इस रंग को इग्नोर करना चाहिए.

यह भी पढ़ें: Tips to remove Holi Colour: नहीं छूट रहे होली के रंग! इन 5 आसान तरीकों को करें ट्राई

दूसरी मान्यता के अनुसार, होलिका दहन के दिन लोग उबटन लगाकर होलिका दहन की आग में उस उबटन को लगाने के बाद जो मैल निकलता है उसे डाल देना चाहिए. इससे आपके अंदर की सभी निगेटिविटी खत्म हो जाती है. होलिका दहन के बाद खाना नहीं खाना चाहिए इसिलए पहले ही आप अपने परिवार के साथ भोजन कर लें. होलिका दहन के दिन अगर आपको कीमती से कीमती चीज भी सड़क पर मिले तो नहीं उठाएं क्योंकि इस दिन ऐसा करने से दरिद्रता घर में आती है

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. ओपोई इसकी पुष्टि नहीं करता है.)