मुंबई इंडियंस ने कुमार कार्तिकेय सिंह (Kumar Kartikeya Singh) को मोहम्मद अरशद खान (Md Arshad Khan) की जगह पर अपनी टीम में जोड़ा है. अरशद खान चोटिल हो गए हैं और आईपीएल 2022 के बचे हुए सीजन से बाहर हो गए हैं. बता दें की मुंबई इंडियंस आईपीएल के जारी सीजन में अभी तक 8 मैच में एक भी जीत नहीं कर पाई है. 

यह भी पढ़ेंः उमरान मलिक की रफ्तार से गदगद हुए पूर्व वित्त मंत्री, BCCI से की ऐसी मांग

कुमार कार्तिकेय बाएं हाथ के स्पिनर हैं और 2018 में पदार्पण करने के बाद से खेल के तीनों प्रारूपों में मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं. कुमार कार्तिकेय नेट्स में प्रभावशाली रहे हैं. 24 साल के स्पिनर को मुंबई इंडियंस ने 20 लाख रुपये में अपने साथ जोड़ा है. 

कुमार कार्तिकेय सिंह सपोर्ट टीम के हिस्से के रूप में मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े हुए थे और अब उनको 2022 सीज़न के लिए टीम में शामिल होने के लिए साइन किया गया है.